संवाददाता
देहरादून। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने कोविड 19 की जंग में शहीद हुए वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के द्वारा वैश्विक महामारी के इस संकटकाल में मानव धर्म निभाते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बताया गया कि इन वीर योद्धाओं ने त्याग समर्पण और मानव सेवा के अतुलनीय उदाहरण पेश कर अपना सर्वस्व बलिदान दिया। शहीद वीर योद्धाओं को याद करते हुए सभी जवानों ने दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कहा गया है कि इन शहीद योद्धाओं की इस शहादत को एसडीआरएफ मुख्यालय जोलीग्रांट सहित सम्पूर्ण एसडीआरएफ पोस्टों मे याद किया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में इस दौरान नवनीत सिंह सेनानायक एसडीआरएफ, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, सहायक सेनानायक अनिल शर्मा, इंस्पेक्टर राजीव रावत, प्रमोद रावत, सब इंस्पेक्टर जयपाल राणा, नवीन, नीरज शर्मा, नीरज चौहान, विजय रयाल, सम्मलित थे।
