पीएम के सपनों को तेजी से कर रहे साकार
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की सियासत में युवा मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। देश के प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में अपना ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा करने का टास्क मुख्यमंत्री को दिया था और उन्होंने इस टास्क को बाखूबी पूरा करने के लिए दिन-रात एक किया और प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारकर अपने आपको राजनीति का रॉल मॉडल साबित कर रखा है। प्रधानमंत्री के बताये मंत्र को धारण करके मुख्यमंत्री राज्य को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं और उन्होंने उत्तराखण्ड को डेस्टीनेशन हब बनाकर प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा कर दिखाया है और आज उत्तराखण्ड के अन्दर डेस्टीनेशन शादियां हो रही है और उससे उत्तराखण्ड का मान भी देश के अन्दर तेजी से बढता हुआ दिखाई दे रहा है।
सचिन तेंदुलकर, यह नाम अपने आप में बहुत कुछ कह जाता है। सचिन जब भी क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी करने उतरते थे तो दर्शकदीर्घा में बैठे उनके प्रशंसक ‘‘सचिन……. सचिन’’ कहकर उनका अभिवादन करते थे। क्रिकेट जगत को अपने जीवन के बहुमूल्य साल देने के बाद वे रिटायर हो गए। अपने कैरियर के दौरान उन्होंने बल्लेबाजी की एक अलग ही परिभाषा लिख डाली, जिसका अनुसरण आज भी देश विदेश के युवा बल्लेबाज करते है और आने वाले समय में भी करेंगे। कई बल्लेबाजों ने सचिन को अपनी प्रेरणा मानकर अपना बल्लेबाजी कैरियर का आगाज किया है। कुछ शख्सियतें होती ही ऐसी जो अनेक लोगों के लिए रोलमॉडल बन जाती है क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल ऐसी विशिष्ठ उपलब्धियां हासिल की होती हैं, जो इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो जाती है। ऐसी ही एक शख्सियत है उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। कर्मठता और जुझारूपन के उदाहरणों को पेश करते हुए वह लगातार राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किए हुए है। उत्तराखण्ड को स्वर्णीम राज्य बनाने का जो सीएम धामी का गोल्डन विजन है वह प्रदेश के जनता के सपना को एक नई उड़ान देता हुआ प्रतीत हो रहा है। एक लंबे समय बाद उत्तराखण्ड की अधिकांश जनता के चेहरे पर सरकार को लेकर सूकून नजर आ रहा है। विलक्षण बुद्धि तथा सौम्य और स्वच्छ व्यक्तित्व के स्वामी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार सत्ता संभाल इतिहास तो रचा ही, साथ ही वह इस मिशन में भी जुट गए कि कैसे उत्तराखण्ड भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य की सूची में पहले पायदान पर पंहुचाया जाए। अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। राज्य के विकास को लेकर उनका यह जुनून कईयों को प्रभावित कर रहा है। चर्चाएं तो यहां तक है कि धामी की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई राज्यों के प्रमुखों ने उन्हें अपनी प्रेरणा तक मान लिया है? यहां यह कहना भी गलत नहीं होगा कि विकास पुरूष के रूप में एक अलग छवि बना चुके उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब कई के लिए रोलमॉडल भी बन चुके है।
सीएम धामी राज्य के अलग अलग जनपदों में स्वयं जाकर लोगों को प्रेरित कर उनमे ऊर्जा का संचार कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, साथ ही बद्रीनाथ धाम का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया गया है। चार धाम यात्रा में इस साल भी यात्रा के शुरू होते ही रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। अपने राज्य को विकास की बुलंदियों तक पंहुचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वचनबद्धता के साथ जुटे हुए है। उत्तराखण्ड को लेकर जो सपना देश के प्रधानमंत्री ने देखा है उसे साकार करने के लिए सीएम धामी ने दिन रात एक कर रखा है। अपने राज्य के विकास के लिए उनकी यह लगन देखकर पूरा देश उनसे प्रभावित है। चर्चाएं उठ रही है कि सीएम धामी की इस कार्यशैली के मुरीद अनेक राज्यों के प्रमुख उन्हें अपने प्रेरणा मानने लगे हैं? रोलमॉडल के रूप में उभर कर सामने आ रहे हमारे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी के लिए बस यही शब्द निकलते है कि, ‘यह हम उत्तराखण्ड वासियों की खुशनसीबी है कि हमें उनके जैसा मुखिया मिला….’।
