स्टेडियम को लेकर मच रहा संग्राम!

0
344

जोशीमठ(संवाददाता)। बच्चों के खेलने के लिए एक स्टेडियम की मांग इलाके के लोग लम्बे समय से कर रहे हैें क्योंकि बच्चों को खेलने के लिए आज तक एक भी मैदान उन्हें नहीं मिल पाया है। इलाकेवासियों के मन में एक आशा की किरण थी कि गांव की भूमि पर बच्चों के खेलने के लिए सरकार एक स्टेडियम का निर्माण करेगी लेकिन जिस तरह से उस भूमि को उड्डयन विभाग के नाम दर्ज किया गया है उससे इलाकेवासियों के मन में सरकार को लेकर बडी नाराजगी है और उनमें यहां तक गुस्सा दिखाई दे रहा है कि अगर बच्चों के खेलने वाले मैदान को हैली पैड के लिए स्टेडियम बनाने के लिए सरकार ने पहल की तो वह सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा देंगे। खेल के मैदान को लेकर जिस तरह से जोशीमठ में संग्राम मचा है उसकी गूंज आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सुनने को मिल सकती है। सीमांत प्रखंड जोशीमठ के लोग पिछले कई वर्षों से बच्चों के खेलने के लिए स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे हैं स्थानीय लोगों की पिछले कई वर्षों से गुहार हैं कि जोशीमठ में बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान उपलब्ध नहीं है जोशीमठ के वार्ड रवि ग्राम में स्थित भूमि पर लोग पिछले कई वर्षों से स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे हैं पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार के नुमाइंदे उनकी मांग को दरकिनार कर वहां पर हेली ड्रम का निर्माण करवाना चाहते हैं ताकि यहां से हेली सेवाएं संचालित की जा सके जो स्थानीय लोगों को मंजूर नहीं है स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त भूमि पर स्टेडियम निर्माण के लिए पंद्रह लाख रुपए खर्च भी हो चुके हैं पर अभी तक सरकार के नुमाइंदे लोगों को स्टेडियम देने में असमर्थ है गौरतलब है कि हाल ही में रवि ग्राम में खाली पड़ी यह भूमि उड्डयन विभाग के नाम दर्ज हो गई है जिसके बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है रवि ग्राम के सभासद समीर डिमरी का कहना है कि सरकार निरंतर युवाओं और क्षेत्र के हितों को ताक पर रखकर फैसले ले रही है और सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और युवा शक्ति सरकार की ईट से ईट बजा कर यहां स्टेडियम का निर्माण करवाकर रहेगी। पर वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि उक्त भूमि पर स्टेडियम का निर्माण उड्डयन विभाग द्वारा ही करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणवश इस भूमि को खेल विभाग के नाम दर्ज नहीं करवाया जा सका और इस भूमि को उड्डयन विभाग के नाम दर्ज इसी शर्त के साथ किया गया है कि उड्डयन विभाग इस भूमि पर स्टेडियम का निर्माण करेगा उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में आपातकाल की स्थिति में हेलीकॉप्टरों को लैंडिंग भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY