नाला निर्माण को रोके जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

0
150

रुड़की। दुर्गा कॉलोनी में नाला निर्माण को रोके जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाला निर्माण होने से उनके घरों में जलभराव की समस्या बढ़ जाएगी इसके साथ ही अन्य समस्याओं का सामना भी उन्हें करना पड़ेगा।
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा जलालपुर एवं अन्य गांव में जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए नाला निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है नाला गांव से शुरू होकर दुर्गा कॉलोनी आदि क्षेत्रों से होते हुए तालाब तक जाएगा वही दुर्गा कॉलोनी के निवासियों ने नाला निर्माण का विरोध किया। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि नाला निर्माण होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अभी हल्की बरसात में कॉलोनी में जलभराव की समस्या हो जाती है और जिस तालाब में नाले का पानी ले जाया जा रहा है वह ओवर फ्लो होकर उसका पानी भी घरो में घुसता है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब नाले के रास्ते गांव का पानी तालाब में आएगा तो उसमें जलभराव की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी और वह पानी ओवरफ्लो कर उनके घरों में घुसेगा। वह इसके साथ लोगों के घरों से सीवर का पानी और गंदगी भी उनके घरों में घुसेगी। लोगों ने कहा कि वह किसी कीमत पर भी क्षेत्र में नाले का निर्माण नही होने देंगे। चाहें इसके लिए आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सती जी दुर्गा कॉलोनी, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जी, सचिव श्री रघुवीर सिंह नेगी जी, सुबोध नेगी समाज सेवक, संजय भंडारी, अमर बिष्ट, सुनील सजवान, अनिल, हरदीप, विजय, भगवान सिंह खनका जी, नेत्र सिंह साईं जी, मोहन सिंह साई, कुशाल सिंह रावत, राजेश सिंह सूर्यवंशी, आनंद सिंह, संजीव बतियाल, अक्षयवर जी, सुरेंद्र सिंह नेगी, के एम नौटियाल, अल्ताफ जलालपुर समाज सेवक, प्रताप सिंह अधिकारी, अमित, सुलोचना बरमोला, सुनीता विजवान, दीपा धामी, हिमा राणा, ममता मेहरा, विमला पांडे, मंजू भट्ट आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY