देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी सेवादल पीयूष गौड ने छोटे व्यापारियों की समस्या को उठाते हुए उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि छोटे दुकानदारों की दुकान लगभग एक माह से बंद होने के कारण उनके आगे भी रोटी का संकट मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को छोटे दुकानदारों को भी राहत दिये जाने की आवश्यकता है
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि आज कुछ व्यापारियों ने अपनी समस्या को लेकर कांग्रेस सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ से मिल कर अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि हमारी नाई, मोची, धोबी, स्टेशनरी,आटो मोबाइल, बिजली, कंप्यूटर, खिलौना, गिफ्ट व चूड़ी आदि की दुकानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं । उन्होंने कहा कि ओर साथ ही इन दुकानों में पलंबर, इलेक्ट्रिशन, कारपेंटर, पोताई करने वाले आदि सब इनसे जुड़े होने के नाते अपने काम से हाथ धो बैठे हैं । वहीं दुकानदारों को अपने घर खर्च, पानी,बिजली और बैंक के भारी लोन कि ई एम आई कहां से अदा करे चिंता सता रही है । छोटा व्यापारी अधिकतर लोन से अपना व्यवसाय चलता है ।
गौड़ ने सरकार से मांग की है कि यथा शीघ्र छोटे व्यापारियों, उनकी लेबर सभी को प्रतिमाह राशन निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ साथ पानी, बिजली व बैंक लोन की ई एम आई पर छूट दिलाई जाए व 5००० रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दें । उन्होंने कहा कि यह सुविधा तब तक मिलनी चाहिए जब तक दुकानें नहीं खुलती हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते लेबर व छोटे व्यापारियों को राहत न दी तो कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी । इस अवसर पर मांग करने वालों में प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी सेवादल पीयूष गौड़, अशोक मलहोत्रा, विरेंद्र कन्नौजिया, कृष्ण कुमार, वाहिद हुसैन राव, रविन्द्र जैन, सुदामा, अकरम, राकेश, संजय गौड, अंजू नाहर, पलंबर विनोद कुमार, लाल कलेश्वर इलेक्ट्रिशन, फारुख राव, निसार, मन्नान, गुलजार,तेजपाल, मानसिंह बढ़ाई, कुर्बान, आजाद, अरबाज, दीपक व विजय मोटर मकैनिक आदि अन्य छोटे दुकानदार व कांग्रेसजन मौजूद थे ।
