प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रें से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रें से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रऽीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को जनता की परेशानियों के प्रति संवेदनशील और अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहना होगा। जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाए। उत्तराऽंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देऽते हुए मुख्यमंत्री ने पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रें के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पहाड़ के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी दूरी तय कर सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र व्यत्तिफ़यों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यत्तिफ़ योजनाओं से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि जनसुनवाई में सामने आई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जनता की शिकायतों को केवल सरकारी दस्तावेजों तक सीमित रऽने के बजाय उनका धरातल पर निस्तारण सुनिश्चित करना ही प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविक उपलब्धि होगी। मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में बड़ी उम्मीद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को समय पर राहत मिले, इसके लिए विभागीय अधिकारियों की सक्रियता और जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं उसके पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने अपने स्वर दिए हैं, जबकि गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।
मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। अब इन निर्देशों का प्रभाव धरातल पर दिऽाई देना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।


/>



/>