देहरादून(नगर संवाददाता)। समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने सहित अनेक लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ- हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अपना समर्थन दिया। हरक सिंह ने धरने पर दहाड़ते हुए कहा है कि मंत्रियों व विधायकों के लिए उत्तराखंड नहीं बनाया है। यहां परेड ग्राउंड के बाहर फुटपाथ पर बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी इकटठा हुए और अपनी मांगों के समाधान को लेकर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ- हरक सिंह रावत ने अपना समर्थन देते हुए कहा है कि प्रदेश की सरकार लगातार कर्मचारियों का अहित करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर डॉ- रावत ने कहा कि आपकी मांगे जायज है और जब उपनल का धरना चल रहा था तो उनकी लड़ाई में उनका साथ दिया और समर्थन दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई में उनका साथ दिया और एक संघर्ष के बाद शासनादेश जारी कराया गया लेकिन उसमें भी काफी समय लग गया।
उन्होंने कहा कि सरकार से समझौता होने के बाद जीओ जारी करने में कई माह लग गए। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ विभागों में उपनल के कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि उस लड़ाई को अब भी लड़ रहे है और जब वह ऊर्जा मंत्री रहे और ऊर्जा विभाग में रिटायर्ड फौजी थे उन्हें उपनल से समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया जा रहा है उनकी भी लड़ाई भी लड़ रहे है और उनको भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में आउटसोर्सिंग की किसी भी विभाग में यह व्यवस्था नहीं थी और पीडब्ल्यूडी में लेबर का काम करते थे उन्हें पेंशन मिल रही है और दुर्भाग्य है कि पिछले कुछ वर्षों में आउटसोर्स को ला दिया गया। यह व्यवस्था खराब है और इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। मजदूरों व शिक्षित युवाओं व युवतियों को रूपए दस से बारह हजार दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि चतुर्थ, फीटर, चौकीदार की श्रेणी के पद पूर्व की भांति ही सृजित किए जाने चाहिए लेकिन आउटसोर्स का बहाना बनाकर सरकार शोषण कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर की भर्ती में चार साल की सेवा करने के बाद वापस आने पर जो धनराशि फिक्सड की गई है वही मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जो पढ़ने की उम्र थी वह फौज में गंवा दी। सभी पदों को आउटसोर्स से भरा जा रहा है। प्रदेश मंत्रियों के लिए नहीं बनाया। आठ जिले में 22 विधानसभा सीटें थी और चार जिले उनके कार्यकाल के दौरान बनाए गए और अब तेरह जिले होने के बाद 70 विधानसभा सीटे हो गई है। 12 तेरह मंत्रियों के साथ ही भाजपा ने दो सौ दर्जाधारी बना दिए। उन्होंने कहा कि 42 आंदोलनकारियों ने राज्य के निर्माण में शहादत थी और बच्चे बेरोजगार है कोई रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में जंगली जानवरों का आतंक है और मैदान में हत्याएं हो रही है। बच्चे बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि आखिर किसके लिए बनाया और ठेकेदारी प्रथा नहीं होनी चाहिए। इससे शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा में ठेकेदार वेतन ही नहीं दे रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है और पेट्रोल, चीनी के दाम बढ़ गए है और नौजवान कैसे सरवाईव करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार में वह मंत्री रहे है वह कर्मचारियों व जनता के मुददों पर कभी समझौता नहीं किया । हरक सिंह ने कहा है कि राजस्व विभाग में जब मंत्री रहे तो चपरासी से कानूनगो, कानूनगो से पटवारी, तहसीलदार से एसडीएम बनाए गए। उन्होंने कहा कि आउट सोर्स कर्मचारियों की मांगें जायज है। रावत ने कहा है कि अंकिता भंडारी के माता के आंसू नहीं देख पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि हर बेटी के आंखों के आंसू पोंछने का काम करें।
उन्होंने कहा कि किसी के भविष्य पर राजनीति नहीं करना चाहिए। धुरंधर जी इनकी समस्याएं हल कर दें और समाज कल्याण व गढ़वाल विकास मंडल व कुमाऊं विकास मंडल में आउससोर्स एजेंसी बना दी जाए और समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। दिसंबर, जनवरी व फरवरी तक 20 हजार कर्मचारियों को समान वेतन को पूरा नहीं किया गया है और यह प्रदेश विधायकों व नेताओं के लिए बनाया और मंत्रियों व विधायकों को पेंशन मिले, आईएएस, आईपीएस की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए प्रदेश बनाया है और होली व दीपावली नहीं मनाते है और कांग्रेस की सरकार बनने पर समान कार्य का समान वेतन लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सरकार को उखाड़ फैंकने का काम कर परिवर्तन लाना होगा। कांग्रेस की सरकारों में कर्मचारियों शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली कर दी गई है और पेंशन दी जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय कुमार, मंगलेश लखेडा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।


/>



/>