योगी की मां को नमन कर धामी ने जताई गहरी संवेदना

0
23

हरिद्वार(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर शनिवार को उत्तराऽंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यत्तफ़ कीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी शत्तिफ़, ममता और संस्कारों की आधारशिला होती है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मां का जाना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यत्तफ़ करना कठिन है। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुऽ को सहन करने की शत्तिफ़ प्रदान करने की प्रार्थना की। सत्ता और पद से परे, मां के बिछड़ने का दर्द हर बेटे के लिए एक जैसा होता है। दुऽ की इस घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ से मिलकर संवेदनाएं साझा कीं।

LEAVE A REPLY