नई दिल्ली(संवाददाता)। उत्तराऽंड के विकास को नई रफ्रतार देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क, रेल, पर्यटन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और सामरिक महत्व की परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रऽे। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए विशेष सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेसवे निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन के सर्वेक्षण, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मुद्दा उठाया। सीमांत क्षेत्रें की सुरक्षा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रऽते हुए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टðी के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए भी सहयोग मांगा।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये और विशेष पूंजीगत सहायता योजना के तहत लगभग 9,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के लिए आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 3,436-08 करोड़ रुपये, चम्पावत बाईपास के लिए 199 करोड़ रुपये तथा लगभग 1,200 करोड़ रुपये की देहरादून रिंग रोड परियोजना से संबंधित सहयोग का भी उल्लेऽ किया। मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर के किच्छा में अिऽल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने और उत्तराऽंड को ईएपी कैपिंग से छूट देने की मांग रऽी। देहरादून-मसूरी रोपवे, जलविद्युत परियोजनाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि रामनगर, ऋषिकेश, देहरादून और त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। आध्यात्मिक पर्यटन, शीतकालीन चारधाम यात्र और साहसिक पर्यटन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का कारोबार 6-9 करोड़ रुपये तक पहुंचने और स्थानीय उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी। शिक्षा के क्षेत्र में 559 क्लस्टर विद्यालय चिह्नित किए जाने तथा विद्यार्थियों के लिए भारत दर्शन कार्यक्रम की उपलब्धियां भी साझा कीं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टðी, दोरऽा ऊनी वस्त्र, उत्तराऽंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा, लाल चावल और मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित उत्तराऽंड के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि प्रधानमंत्री के सामने रऽे गए नए प्रस्तावों को कितनी जल्दी स्वीकृति मिलती है और सड़क, रेल, स्वास्थ्य तथा पर्यटन की योजनाएं धरातल पर कब उतरती हैं।


/>


/>