सत्ता की पुरानी परम्पराओं से आगे निकले धामी

0
26

सीमांत से मैदान तक पहुंचाया सरकार के फैसलों का दरबार
न रुतबे का दिखावा, न राजधानी तक सीमित सरकार
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। राजनीति में मुख्यमंत्री बनना एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन उस कुर्सी पर बैठकर शासन की पुरानी परंपराओं से आगे बढ़ने की कोशिश करना अलग बात है। उत्तराऽंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की पहल कर शासन व्यवस्था में एक नई सोच को सामने रऽा है। यह पहल केवल बैठकों का स्थान बदलने तक सीमित नहीं, बल्कि सत्ता और जनता के बीच की दूरी कम करने का प्रयास भी है। उत्तराऽंड की राजनीति में अक्सर बड़े फैसले देहरादून के सचिवालय से होते रहे हैं। पहाड़ों और सीमांत क्षेत्रें की समस्याएं फाइलों के जरिए शासन तक पहुंचती हैं। लेकिन धामी ने यह सवाल व्यवहार में उठाया है कि जब प्रदेश की जरूरतें अलग-अलग क्षेत्रें में हैं, तो सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया भी उन क्षेत्रें के करीब क्यों नहीं पहुंच सकती?
4 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चंपावत जिले के सीमांत बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। जिले में पहली बार आयोजित इस बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में उच्च शिक्षा कौशल संवर्धन योजना को स्वीकृति दी गई, जिसका उद्देश्य करीब 1-19 लाऽ विद्यार्थियों को कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अलावा भूमि संबंधी अधिकारों, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक सुधारों और बुनियादी ढांचे से जुड़े फैसले भी लिए गए। ऽास बात यह रही कि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में सरकार के बड़े फैसले हुए। इससे यह संदेश गया कि शासन का महत्व केवल राजधानी के दफ्रतरों तक सीमित नहीं है। बनबसा के बाद 12 अक्टूबर को हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 13 प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
सेवामुत्तफ़ अग्निवीरों की भर्ती संबंधी नियमावली, मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना और अग्निशमन एवं आपात सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए विधेयक जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में युवाओं के अवसर, बच्चों के साहस को सम्मान और नागरिक सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे। धामी की पहल का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सरकार ने क्षेत्रीय जरूरतों को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने का प्रयास किया है। उत्तराऽंड केवल भौगोलिक सीमाओं वाला राज्य नहीं है। यहां पहाड़ की कठिन जिंदगी है, सीमांत गांवों की चुनौतियां हैं, रोजगार की तलाश में घर छोड़ते युवा हैं और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद लगाए हजारों परिवार हैं। देहरादून में बैठकर बनाई गई योजनाएं भी जरूरी हैं, लेकिन पहाड़ की हकीकत को करीब से समझना उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी संदर्भ में धामी की जिला स्तर पर कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की पहल विशेष महत्व रऽती है। इससे शासन को स्थानीय परिस्थितियों और विकास की प्राथमिकताओं पर सीधे संवाद का अवसर मिल सकता है। मुख्यमंत्री की सोच का असली अर्थ तभी है, जब सरकार की योजनाओं का रास्ता सचिवालय से निकलकर गांव की आिऽरी चौऽट तक पहुंचे।
प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पलायन और प्रशासनिक जवाबदेही जैसी चुनौतियां अब भी मौजूद हैं। इनका समाधान केवल बैठकों और घोषणाओं से नहीं होगा। धामी सरकार की इस पहल की सफलता इस बात से तय होगी कि विभिन्न जिलों में लिए गए निर्णयों का लाभ आम जनता तक कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से पहुंचता है। विशेष रूप से पहाड़ी और सीमांत क्षेत्रें में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारना बड़ी जिम्मेदारी है। कैबिनेट बैठकों की यह नई दिशा तभी सार्थक साबित होगी, जब संबंधित विभाग भी उसी गंभीरता और गति से काम करें। उत्तराऽंड ने अपने गठन के बाद कई राजनीतिक दौर देऽे हैं। हर सरकार ने प्रदेश के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं रऽीं। लेकिन जनता की अपेक्षा हमेशा एक रही हैकृसरकार उसकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जिला स्तर पर कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की पहल को इसी अपेक्षा के संदर्भ में देऽा जा सकता है। यह कोशिश शासन को अधिक क्षेत्रीय और संवाद आधारित बनाने की दिशा में एक कदम है। अब इसे स्थायी व्यवस्था के रूप में कितना आगे बढ़ाया जाता है, यह आने वाला समय बताएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने अवसर है कि वह इस पहल को केवल कैबिनेट बैठकों तक सीमित न रऽकर जिलों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान से जोड़ें। यदि प्रत्येक बैठक के बाद संबंधित क्षेत्र की प्रमुऽ समस्याओं पर ठोस कार्ययोजना बने, विभागों की जवाबदेही तय हो और जनता के सामने प्रगति की जानकारी रऽी जाए, तो यह पहल उत्तराऽंड की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। क्योंकि पहाड़ के लोगों को केवल यह भरोसा नहीं चाहिए कि सरकार उनकी समस्याएं जानती है, बल्कि यह विश्वास भी चाहिए कि सरकार उनके समाधान के लिए उनके साथ ऽड़ी है। धामी की इस पहल में एक संदेश साफ दिऽाई देता हैकृमुख्यमंत्री की ताकत केवल बड़े फैसले लेने में नहीं, बल्कि उन फैसलों को जनता की जरूरतों से जोड़ने में भी होती है। उत्तराऽंड के लिए यही सबसे महत्वपूर्ण कसौटी है। सरकार राजधानी में बैठे या सीमांत के किसी कस्बे में, उसकी असली पहचान वहां बनती है, जहां किसी युवा को अवसर मिले, किसी परिवार की परेशानी दूर हो और किसी दूरस्थ गांव तक विकास का लाभ पहुंचे। पुष्कर सिंह धामी ने सरकार को जिलों तक ले जाने की पहल की है। अब यदि यही सोच प्रशासन के हर स्तर पर दिऽाई दे, तो यह केवल मुख्यमंत्री की कार्यशैली का बदलाव नहीं, उत्तराऽंड में शासन और जनता के रिश्ते को मजबूत करने वाली पहल साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY