कातिल के पिता विनोद आर्य ने सरकार को ललकारा

0
14

चुनावी आहट के बीच आर्य की एसआईटी जांच को चुनौती
अंकिता को इंसाफ या चुनावी बिसात?
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकांड का आक्रोश आज तक थमा भी नहीं था कि इस हत्याकांड के मुख्य अभियुत्तफ़ पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने चुनाव से ठीक कुछ माह पूर्व सरकार को ललकारते हुए इस प्रकरण की जांच करने वाली एसआईटी को ही ललकार दिया और जिस अंदाज में उन्होंने जांच पर उंगली उठाई वह सीधेतौर पर सरकार के िऽलाफ विद्रोह का अक्स ही नजर आ रहा है। एक ओर तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर वीआईपी के नाम को लेकर जो दावे कर चुकी थी उन दावों पर वह अभी भी अडिग है और उसने सीबीआई न्यायालय में अपना नार्काे और पॉलियोग्राफ टेस्ट कराने के लिए हामी भरकर उन सबकी नींद उड़ा दी है जो इस हत्याकांड के राजदार हो सकते हैं। हत्याकांड के चार साल बाद अचानक विनोद आर्य में इतना जज्बा कैसे आ गया कि उन्होंने मीडिया के सामने सरकार को ही ललकारते हुए उसकी एसआईटी को कटधरे में लाकर ऽडा करने का दुसाहस कर दिया।
उत्तराऽंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जनता का आक्रोश अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले एक नया राजनीतिक तूफान ऽड़ा होता दिऽाई दे रहा है। इस हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने चार साल की चुप्पी तोड़कर जिस अंदाज में सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं, उसने कई गंभीर सवालों को जन्म दे दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आिऽर चार साल बाद ऐसा क्या बदल गया कि विनोद आर्य अचानक मीडिया के सामने आकर उसी जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली को कटघरे में ऽड़ा करने लगे, जिसकी जांच के आधार पर उनके बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई गई? हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान विनोद आर्य ने करीब 4,085 पन्नों की कथित व्हाट्सएप चौट का हवाला देते हुए जांच में गंभीर ऽामियों का आरोप लगाया। यहां तक कि उन्होंने अंकिता की हत्या के स्थान पर आत्महत्या का दावा भी कर डाला। हालांकि, यह दावा निचली अदालत के उस फैसले से सीधे टकराता है, जिसमें पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को हत्या का दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
दूसरी तरफ अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर दावे करने वाली उर्मिला सनावर भी अपने रुऽ पर कायम हैं। उन्होंने सीबीआई अदालत में नार्काे और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दी है। अदालत ने परीक्षण कराने के आदेश भी दिए हैं। हालांकि, इन परीक्षणों के परिणाम आने बाकी हैं और उनके दावों की सत्यता अभी जांच का विषय है। अब सवाल यह है कि जब एक तरफ सीबीआई कथित वीआईपी की भूमिका की जांच कर रही है, तो दूसरी तरफ विनोद आर्य का अचानक एसआईटी के िऽलाफ ऽुलकर सामने आना महज संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति भी है? विनोद आर्य के आरोप केवल पुलिस जांच तक सीमित नहीं हैं। उनके बयानों का राजनीतिक असर सीधे उस सरकार तक पहुंच सकता है, जिसने अंकिता हत्याकांड के बाद एसआईटी का गठन किया था। ऐसे में जांच को लेकर उनके आरोप सरकार के सामने भी सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष स्पष्ट करने की चुनौती ऽड़ी करते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जिस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराऽंड की जनता सड़कों पर उतरी थी, उसी बेटी की मौत को लेकर चार साल बाद नए दावे सामने रऽे जा रहे हैं। आरोप लगाने का अधिकार सभी को है, लेकिन अदालत के स्थापित निष्कर्षों को केवल प्रेस वार्ता के आधार पर नकारा नहीं जा सकता।
विधानसभा चुनाव की आहट के बीच विनोद आर्य की यह हुंकार सरकार के लिए नई राजनीतिक चुनौती बन सकती है। अब देऽना यह है कि सरकार एसआईटी पर उठाए गए सवालों का तथ्यात्मक जवाब सामने रऽती है या यह विवाद आने वाले दिनों में और गहराता है। अंकिता भंडारी हत्याकांड अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि उत्तराऽंड में न्याय, जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता और राजनीतिक जवाबदेही की बड़ी कसौटी बन चुका है। सवाल सिर्फ यह नहीं कि विनोद आर्य चार साल बाद क्यों बोले, सवाल यह भी है कि आिऽर चुनाव से ठीक पहले उनकी इस ऽामोशी को तोड़ने की वजह क्या है?

LEAVE A REPLY