साहू की एंट्री में भ्रष्टाचार का राहू

0
3

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। खेल, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू ने कहा है कि मंत्री रेखा आर्या से निवेदन किया है कि जिस ऑडियो को आपने डाला है वह ऑडियो एक एआई करके बनाई गई है। उन्होंने कहा कि घर तोड़ने के लिए बनाई गई है आप केवल एक घमंड में चूर है। साहू की एंट्री में भ्रष्टाचार का राहू जिस तरह से रेखा आर्य पर आया है उससे उत्तराखण्ड की सियासत मंे एक बडा भूचाल आने की आशंका प्रबल हो गई है। मंत्री पर सीधा वार करते हुए साहू ने यह सवाल दाग दिया कि आखिरकार मंत्री के पास सैकडों करोड की सम्पत्ति आखिर कहां से आ गई और उन्होंने जिस तरह से मंत्री के वार पर पलटवार किया है उससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की सियासत में एक गर्माहट देखने को मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ धरेलू हिंसा को लेकर जो आरोप लगाये और उन्होंने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया उससे यही बहस छिड गई कि जिस मंत्री पर महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व है वह आखिर इतनी कमजोर कैसे हो गई कि अपने पति के उत्पीडन को वह एक दशक से झेल रही हैं। मंत्री के आरोप पर आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए उनके पति गिरधारी लाल साहू ने जो वार किया है उससे उत्तराखण्ड की सियासत में एक तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। गिरधारी लाल साहू ने अपनी पत्नी पर खुलकर भ्रष्टाचार का दाग लगाते हुए कहा कि जब उनकी शादी हुई थी तो उसकी पत्नी दो कपड़ो में घर आई थी लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार करके दो सौ दस करोड़ रूपये की सम्पत्ति बना ली जिसकी वह परते खोलेंगे। साहू की एंट्री में भ्रष्टाचार का राहू अब मंत्री रेखा आर्य पर साफ देखा जा सकता है ऐसे में कांग्रेस इस मामले को लेकर आने वाले दिनों में सरकार पर हमलावर भी हो सकती है।
वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने कहा कि और आपके दिमाग में एक चीज भरी है कि जीवन भर जिंदा रहूंगी मंत्री रहूंगी ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में चढ़ाव उतार आते है। हो सकता है कि आज तुम ताकत में हो और वह दिन दिन भूल गई कि मैंने तुम्हे कहां से कहां तक पहंुचाया और रोड पर खड़ी महिला को कहां तक पहंुचाया। उन्होंने कहा कि यह पूरे उत्तराखंड को मालूम है कि एक सड़क में खड़ी महिला को जो दो सलवार कुर्ता में सादगी में आप आई और आपको कहां पहंुचाया दिया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर आक्रमण कर रही हो। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें बहुत ईमानदारी से कह रहा हूं कि यदि तुमने यह फर्जी तहरीर व अपना बयान वापस नहीं लिया तो भोलेनाथ बाबा तुमसे चुन चुन कर एक एक चीज का हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि गंभीरता से सोचो तुमने सारे फर्जी आरोप मुझ पर लगाए है वह निराधार है। उन्होंने कहा कि तुम गोलू बाबा की कसम खाओ, ऑडियो वीडियो पर साहू ने कभी गालियां दी हो।
उन्होंने कहा कि साहू ने कभी मेरे भ्रष्टाचार के पैसे लिए हों। साहूजी ने कभी दो रूपये भ्रष्टाचार के नहीं लिए और उन्होंने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार मत करो मत करो इन बच्चों के पेट का राशन मत काटो। आज और भी तो मंत्री है किसी मंत्री का नाम भ्रष्टाचार में नहीं है। तुम्हारा पूरे देश में भ्रष्टाचार में नाम है। चाहे दिल्ली पूछ लो, चाहे बरेली पूछ लो। चाहे उत्तराखंड पूछ लो। चाहे सोमेश्वर विधानसभा पूछ लो। भ्रष्टाचार की सीमा तुमने क्रॉस कर ली। साहू ने कहा है कि मैं तुम्हे पुनः निवेदन करना चाहूंगा कि तुम सही दिमाग का इस्तेमाल करो, सही फैसला लो। उन्होंने कहा कि अभी सब चीजें ईश्वर ठीक कर सकता है। ईश्वर की आराधना करो अपने मन को साफ करो। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए है कोई पत्नी अपने पति के ऊपर नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी विधानसभा को मालूम है कि साहूजी ने तुम्हे कहां से कहां तक पहंुचा दिया। उन्होंने सोमेश्वर की जनता से हाथ जोड़कर अपील की है कि तुम्हें सबको मालूम है कि मैं सत्रह वर्ष से इनके लिए मैंने क्या क्या नहीं किया।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ाने से लेकर, हाथ जोड़ने से लेकर लोगों के सामने झोली फैलाकर वोट मांगे और आज मेरे ऊपर यह आरोप लगा रही है तो पत्रकार बंधुओं और मेरे मुख्यमंत्री जी मेरे आप मित्र भी है भाई भी है। मैं आपसे अपील करना चाहूंगा कि आप न्याय करें और आपको भी इनके भ्रष्टाचार की शिकायत की थी कि यह भ्रष्टाचार करने से नहीं मान रही है। इससे और बदनामी हो रही है। आप इनकी डांट भी लगाएं और मेरी आपसे प्रार्थना है कि किसी भी एजेंसी से इनकी जांच करा लो। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार में यह दो सौ दस करोड़ रूपये इनकी संपत्ति है जिस महिला के पास पांच रूपये न हो उसके पास दो सौ दस करोड़ रूपये अवैध रूप से है। जिसको विस्तार से बताने का काम करूंगा।

LEAVE A REPLY