‘हर घर तिरंगाÓ अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने फ हराया तिरंगा

0
135

देहरादून(संवाददाता)। देश के प्रधानमंत्री द्वारा तीन साल से चलाये जा रहे हर घर तिरंगा को इस बार भी उत्तराखण्ड के अन्दर परवान चढाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वह अपने घरों और दफ्तरों पर तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री के महाअभियान में अपने आपको शामिल करें। मुख्यमंत्री ने सुबह अपने सरकारी आवास पर शान से तिरंगा फहराया और कहा कि मेरी शान तिरंगा है। मुख्यमंत्री के हर घर तिरंगा फहराने की अपील रंग ला रही है और लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर यह संदेश दे रहे हैं कि तिरंगा उनके देश की शान है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की हैकि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अवश्य साझा करें।

LEAVE A REPLY