देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरकाशी के धराली व पौडी के कई ग्रामों में आई आपदा में अपने प्रियजनों परिजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है और भगवान से प्रार्थना करते है कि जिनको असमय एक बडा आघात उनके प्रियजनों के जाने का लगा है और ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें और जो नहीं रहे भगवान उनके श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में योग नीति लागू करने का काम किया है और प्राकृतिक चिकित्सा को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि योग लोगों की जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बने जिससे उनका शारीरिक ,मानसिक और अध्यात्मिक विकास हो सके।
यहां आज नशा मुक्ति अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम,योगा पार्क व विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, हरित सौन्दर्यीकरण की सौगात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केदारपुरम को योगा पार्क गांधी पार्क के भी बडा है और सबसे बड़ा पार्क है और यह शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व फिटनेस के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र पार्क बनेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है और प्रदेश में देश की पहली योग नीति लागू करने का काम किया है और हमारे संकल्प का एक हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर नशा मुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ मना रहे है और नशे के खिलाफ कार्य करने वालों को सराहा और हम सभी को मिलकर एक निर्णायक जंग लडनी होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है और आने वाली पीढी को नशा नुकसान पहुंचा रहा है और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से नशा मुक्ति के लिए कार्य किये जा रहे है और जन भागीदारी इसके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है और यह सब काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है देहरादून को आधुनिककरण किया जा रहा है और पार्किंग के स्थाई समाधान के लिए भूमिगत और ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार की जा रही है और रिस्पना व बिन्दाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाई जायेगी और देहरादून से दिल्ली व दिल्ली से देहरादून ढाई घंटे में आवागमन की सुविधा एक्सप्रेसवे से होगी और यहां पर अधिक संख्या में लोग आयेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भारी बारिश से जल भराव की स्थिति पैदा कर दी है और यहां के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है और बरसात के माहौल में कुछ लोग चुनावी नाव में तैर रहे है और ग्राउंड जीरों पर खड़े रहते है और चुनौतियों का सामना करेंगें और विकास को आगे बढायेंगें और किसी भी दशा में विकास को रूकने नहीं दिया जायेगा और स्थाई रूप से ड्रैनेज का काम हो के लिए कार्य किया जा रहा है और दून को आधुनिक शहर बनाने का कार्य किया जा रहा है और इसके लिए एक आदर्श उदाहरण पेश करेंगें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है और नीति आयोग की रैकिंग में उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा है और अनेक प्रकार के कामों को आगे बढाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शपथ भी ली गई। इस अवसर पर अनेक जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

