धराली में सफलता से चलता रेस्क्यू ऑपरेशन

0
246

उत्तरकाशी/देहरादून। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन आपदा को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है और लगातार वह रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी पैनी निगाह बनाये हुये हैं। मुख्यमंत्री ने थराली में ऑपरेशन रेस्क्यू पर खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हेलीकाप्टर के माध्यम से आपदा पीडितों के लिए खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है तो वहीं दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकाप्टर से जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराकर उन्हें यही संदेश दिया कि सरकार एक-एक परिवार के साथ खडी है।
आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को दोपहर में मौसम साफ होते ही मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लिए खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री की खेप भेजे जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। उधर चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी आज हेलीकोप्टर्स के माध्यम से खाद्यान्न और ईंधन की खेप के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिये बीआरओ के प्रयोग हेतु वायरक्रेट्स भी हर्षिल भेजी गई। प्रशासन द्वारा आज धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड तक लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया।

LEAVE A REPLY