उत्तरकाशी(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने रास्तों को बहाल करने पर अपना पूरा फोकस किया हुआ है और उन्होंने गंगोत्री हाईवे को शुरू करने के लिए लिम्चा गाड़ पर वैली ब्रिज का काम तेजी के साथ शुरू कराने का सिलसिला शुरू कराया है और उस पर गढवाल कमिश्नर ने अपनी नजर रखी हुई है और वह भी मौके पर डटे हुये हैं तथा धराली में जन जीवन सामान्य करने को लेकर मुख्यमंत्री और उनकी टीम रात-दिन ऑपरेशन रेस्क्यू में जुटी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री ने सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सभी टीमों के मुखियाओं के साथ लम्बा मंथन किया और किस तरह से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाना उसके लिए भी मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दे दिया और कहा कि इस आपदा में हर प्रभावित के साथ सरकार खडी है और उत्तरकाशी आने वाले हर मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कर उस पर जन जीवन सामान्य किया जायेगा।
गढ़वाल गढ़वाल कमिश्नर विनर शंकर पांडे ने बताया है कि गंगोत्री हाईवे पर पर लिम्चा गाड़ पर वैली ब्रिज कार्य अगले 48 घंटों में बनकर शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि धराली- हर्षिल तक गंगोत्री हाईवे को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में लिम्चा गाड में वैली ब्रिज बनकर तैयार हो जा जायेंगा। बता दें कि गुरुवार को मौसम के साफ होते ही धराली – हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान के लिए बीआरओ ने भटवाड़ी के पापड़ गाड़ मार्ग सुचारू होने के बाद तीन स्थानों पर वाश आउट हाईवे को ठीक करने में सफलता मिली है।
वहीं पापड़ गाड़ से हाईवे खुलने के बाद पापड़ गाड़ तक के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई वहीं दोपहर बाद गंगनानी से आगे लिम्चागाड़ पुल पर वैली ब्रिज का सामना भी सीमा सड़क संगठन के दो ट्रैकों में भरकर गंगनानी निर्माण का सामान भी पहुंचने लगा है। बीआरओ की टीम पुल निर्माण के लिए गंगनानी पहुंच पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इधर शिवालिक प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर वी.एन राजा कुमार ने बताया कि आज शाम को ही लॉन्च पेड बना लिया जाएगा। शुक्रवार से लोहे की रोप दूसरी तरफ डाल कर पैनल जोडऩे का काम किया जाएगा। जिसके बाद हर्षिल की तरफ आसानी से आवाजाही शुरू हो सकेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने लगातार आदेश दिये हुये हैं कि धराली और हर्षिल में संचार सेवाएं को शुरू कराया जाए जिसके बाद आज संचार व्यवस्था दुरूस्थ करने में तेजी आई है।
