धामी ने आपदा पीडितों की रक्षा का दिया वचन

0
123

देहरादून(संवाददाता)। धराली में सभी आपदा प्रभावितों को सुरक्षित निकालने और जन जीवन को बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुबह से ही वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों समीक्षा करने के लिए वहां मोर्चो संभालने पहुंच गये और उन्होंने आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली खाद्य सामाग्री को परखा और दो टूक संदेश दिया कि आपदा प्रभावितों को खाद्यान्न आपूर्ति की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री की देखरेख में हेली सेवा से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देकर लोगों को सुरक्षित बचाने का मिशन चल रहा था। आज सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी धराली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने के लिए आगे आये और उन्होंने हेली सेवा, एमआई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मद्द से युद्ध स्तर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित वापस लाने का जो जज्बा दिखाया उससे श्रद्धालुओं और इलाके के लोगों में मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर भावना बनी कि उनके होते हुए हर इंसान का जीवन सुरक्षित है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से लगातार पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान अधिकारियों से सड़क, संचार और बिजली की बहाली के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति पर उन्हें विशेष निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि हम शीघ्र से शीघ्र प्रभावितों को सुरक्षित निकालने और धराली में जन जीवन को सामान्य बहाल करने के प्रयास में दिन-रात जुटे हुये हैं और जल्द से जल्द धराली अपनी पुराने रूप में नजर आयेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने आपदा प्रभावितों और श्रद्धालुओं के जीवनदान की रक्षा करने के लिए खाद्य सामग्री और बेहतर दवाईयां दी जा रही हैं जिससे कि किसी के जीवन पर कोई संकट के बादल न मंडरा पायें। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी आपदा पीडितों के बीच खुद जाकर उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि जब तक जन जीवन सामान्य नहीं होगा वह उनके साथ खडे हैं और जल्द से जल्द सडक मार्ग खोलने से लेकर हर सुविधा को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपदा पीडित और श्रद्धालु मुख्यमंत्री के मौके पर डटे रहने से गदगद हैं और उन्हें यह विश्वास है कि वह अब आपदा से खतरे से बच निकलेेंगे।

LEAVE A REPLY