अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

0
193

देहरादून(संवाददाता)। पंचायत चुनावों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राज्य एस.टी.एफ. द्वारा माह जुलाई में अब तक कुल तीन प्रकरणों में पन्द्रह अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूसो के साथ चार अन्तर्राज्जीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब एसटीएफ ने आठ ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन के साथ हथियार तस्कर को अपने शिकंजे में लिया है।
पुलिस कप्तान एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने अपनी टीम को पंचायत चुनाव में हथियार तस्करों पर पैनी निगाह रखने का आदेश दिया हुआ है। इसी के चलते एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को .32 बोर की ०5 पिस्टल व .3० बोर की ०3 पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत बाहरी राज्यो से अवैध हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है, इस सम्बन्ध में एस.टी.एफ. टीमों को अपने-अपने क्षेत्रो में निगरानी रखने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त पूर्व में जेल गये अथवा प्रकाश में आये अपराधियों पर राज्य एसटीएफ. दवारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी, जिसके फलस्वरूप देर रात एस.टी.एफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर से अन्र्तराज्जीय हथियार तस्कर खजान सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को ०8 पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरप्तार किया गया । पकड़े गये हथियार तस्कर से पूछताछ में इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हई है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि हथियार तस्कर खजान पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है, यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षो से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है यह हथियार लाता था तथा अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई की है इस बार भी यह खेप लाई जा रही थी जिसे एस.टी.एफ. की सक्रियता से पकड़ लिया गया।

LEAVE A REPLY