लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

0
108

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है और वहीं प्रदेश के प्रमुख विपक्ष दल को राज्यपाल द्वारा मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा षड्यंत्र रचने का काम कर रही है और वहीं दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयुक्त लगातार हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे है और राज्यपाल से लगातार निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और बार बार चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल से तीन बार मिलने का समय मांगने पर भी समय नही मिला है और लगातार प्रमुख विपक्ष की उपेक्षा की जा रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में भी भाजपा ढोंग करने में लगी है और जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री व मंत्री कांवडियों पर फूल बरसा रहे है और वहीं कांवडिये लोगों के वाहनों में तोडफ़ोड़ कर रहे है और महिलाओं से अभद्रता का व्यवहार कर रहे है और जो पुलिस कर्मचारी ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर रहे है उन्हें कार्यवाही करने से रोका जा रहा है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे पुलिस कर्मचारियों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि कांवडियों की इस प्रकार की हरकतों से सनातन धर्म को मानने वालों को परेशानी हो रही है और हरियाणा नंबर की गाडी में सवार व्यक्ति ने एक गुर्जर को गोली मारी और वैभव रावत को भी धमकाने का काम किया गया है और उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को भाजपा का पूरा संरक्षण प्राप्त है और आज उस पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कांवड में अराजक तत्वों ने सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे है जिसे सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में यात्रियों को परेशान किया जा रहा है और कांवड़ में अराजकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी स्वयं ही नियमों की धज्जियां उडा रहे है और केदारनाथ में हेेलीकॉप्टर के पांच एक्सीडेंट का बावजूद भी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और अन्य विवादित लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हेलीकॉप्टर से यात्रा की।
उन्होंने कहा कि कैसे हेमंत द्विवेदी को परमिशन दी गयी है इसका जवाब युकाड़ा को अपना स्पष्ट करना चाहिए और स्वयं ही बीकेटीसी अध्यक्ष को भी आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, डाक्टर प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह, डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, गिरिराज किशोर हिंदवाण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY