देहरादून(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने राजधानी को महफूज रखने के लिए घंटो पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ मिलकर लम्बा महामंथन किया और उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधों में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस कप्तान जिस अंदाज में दिखाई दिये उससे उन थाना प्रभारियों में हडकम्प मच गया जो अपने आपको महकमे के अन्दर अफसरों का लॉडला समझने का भ्रम पाले हुये हैं? आगामी कांवड मेले में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए कप्तान ने महामंथन किया तो वहीं उन्होंने यात्रियों के वाहनों और उनकी पार्किंग को चिन्हित करने के लिए भी दो टूक संदेश दिया है। पुलिस कप्तान ने राजधानी में अपराधियों, माफियाओं व नशा तस्करों पर बडी नकेल लगाने का भी सीधा संदेश दिया है।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पुलिस लाइन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई, जो देर रात्रि तक चली। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों व विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आदेश दिये कि आगामी कांवड मेले के दृष्टिगत समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जायें, मेले में आने वाले यात्रियों के वाहनों हेतु जिन पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है, वहाँ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए, साथ ही मेले के दौरान यातायात के दबाव के दृष्टिगत समय से प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाते हुए उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर ले, इसके अतिरिक्त ऐसे सभी अराजक तत्वों को, जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, उन्हे चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए व आगामी कावड़ मेले तथा पंचायती चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाहरी प्रदेशों से आकर निवासरत बाहरी व्यक्तियोंध् किराएदारोंध् मजदूरो व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन किये जायें। उन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं की समीक्षा करते हुये थाना कालसी ने ०2 में से ०2, सेलाकुई ने ०2 में से ०2, डोईवाला ने 1० में से ०8, नेहरू कॉलोनी ने 1० में से ०8 तथा प्रेमनगर ने ०6 में से ०5 वाहन चोरियों का सफल अनावरण किया गया तथा कोतवाली ने 39 मे से 22, ऋषिकेश ने 15 में से ०7, पटेलनगर ने 21 मे से ०7 वाहन चोरियों का खुलासा किया गया जिस सम्बन्ध में अपेक्षाकृत कार्यवाही न करने पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे का प्रतिशत बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गयी। इसके साथ थानों पर सीसीटीएनएस के तहत संचालित ऑनलाईन पोर्टल्स की समीक्षा करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को सभी पोर्टल्स में सूचनाओं को समय से अद्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरतने का अल्टीमेटम दिया।
वहीं उन्होंने सी०एम० हैल्पलाइन तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को उन पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्पष्ट हिदायत दी कि कि प्रार्थना पत्रों की जांच में शिथिलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सम्बन्धित थाना प्रभारियों की जवाबदेही भी तय की जायेगी। ऑपरेशन लगाम के तहत की थानो द्वारा की जा रही कार्यवाही की सर्किलवार समीक्षा करते हुये सभी थाना प्रभारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

