वेडिंग प्वाइंट में लगी आग

0
101

ऋषिकेश। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के सामने स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भीषण आग लग जाने से वेडिंग प्वाइंट में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया साथ ही वेडिंग प्वाइंट में खड़ी चार बड़ी गाडिय़ों सहित एक मोटरसाइकिल भी चलकर खाक हो गई। आज सुबह करीब साढे तीन बजे ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के सामने स्थित वेडिंग प्वाइंट में अचानक भीषण आग लग गई जिसे अपना विकराल रूप धारण कर वेडिंग प्वाइंट में रखा लाखों रुपए टेंट का सामान को जलाकर राख कर दिया तो वही वेडिंग प्वाइंट में खड़ी चार बड़ी गाडिय़ों समेत एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर जलकर स्व स्वाहा हो गई।
वेडिंग पॉइंट के संचालक शहजाद का कहना था की वेडिंग प्वाइंट में शादी के साजो सामान का उनके पास होलसेल का काम था जिसे काफी लाखों रुपए का सामान वहां पर रखा हुआ था जो कि इस आग की घटना में जलकर खाक हो गया। गंगानगर क्षेत्र के पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रतिनिधि एकांत गोयल व उसकी टीम आग बुझाने के काम में मदद कर रही थी। पार्षद प्रतिनिधि एकांत गोयल ने बताया उनको आग लगने का जैसे ही चार बजे पता चला वह तुरंत वहां पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को सब जगह फोन करें। उधर पैरामैक्स अपार्टमेंट के निवासी अतुल गुप्ता ने आग लगने की आवाजों और लपटों से परमैक्स के लोगों को जानकारी दी और बाहर निकलवाया जैसे ही पता चला लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और पानी डालने लगे आग इतनी भयंकर थी उसमें पानी डालने का कोई आसान नहीं हो रहा था करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां एक-एक करके पहुंचने लगी । देखते देखते ही गंगानगर क्षेत्र के लोग वहां एकत्र हो गए। तो वहीं पुलिस फायर ब्रिगेड की पन्द्रह से ज्यादा गाडिय़ों ने आग लगने के चार घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका ।
वही घटनास्थल वेडिंग प्वाइंट के ठीक बगल में स्थित एक परमैक्स आवासीय बिल्डिंग तक जाकर लपेट लपेटे पहुंची तो पैरामैक्स बिल्डिंग के निचले स्थल में स्थित शीशे गर्मी से चटकने लगे यहां लगे पेड़ों ने भी आग पकड़ ली वह तो गनीमत रही कि आग की चपेट बिल्डिंग में नहीं पहुंची वरना बहुत ज्यादा जान माल का नुकसान भी हो सकता था। आग लग जाने की इस घटना से दहशत में वेडिंग प्वाइंट के ठीक सामने स्थित ऋषिकेश पब्लिक स्कूल ने सुबह से ही की जानकारी मिलते ही एहतियातन के तौर पर स्कूल की छुट्टी कर दी जिससे स्कूल में आने वाले बच्चों का शिक्षकों पर इसका कोई प्रभाव ना पड़ सके।

LEAVE A REPLY