फिलहाल केदारनाथ धाम यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई

0
127

केदारनाथ/हरिद्वार(संवाददाता)। केदारनाथ में बारिश के कारण मलबा व पत्थर सड़कों पर आने के कारण यातायात मार्ग बंद होने के चलते फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रोक दिया गया है और स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में गौरीकुंड से वापस आने वाले कुछ यात्री फंस गए थे जिनका कि एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग लाया गया है। यहां पर मार्ग खोले जाने के कार्यवाही गतिमान है तथा मार्ग के पूर्ण रूप से सुचारु होने पर यात्रा प्रारम्भ होगी। वहीं मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच में रोका गया है। भविष्य में मौसम के अनुरूप यात्रा को आगे बढायेंगेे जब यात्रा सुरक्षित होगी तो यात्रा आगे चलेगी। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यात्रा में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षा है और सभी जिलों के अधिकारी, आपदा प्रबन्धन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरी तरह से चौबीस घंटे तैयार है।
सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्लाइडिंग जोन के पास मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित है। जिस कारण यहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल यात्रा को रोका गया है। इसके अतिरिक्त स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में गौरीकुंड से वापस आने वाले कुछ यात्री फंस गए थे जिनका कि एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग लाया गया है। यहां पर मार्ग खोले जाने के कार्यवाही गतिमान है तथा मार्ग के पूर्ण रूप से सुचारु होने पर यात्रा प्रारम्भ होगी। केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड के मध्य मुनकटिया के पास बाधित मार्ग को खोले जाने को लेकर प्रशासन मौके पर डटा हुआ है।
केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र से आगे गौरीकुण्ड की तरफ मलबा पत्थर आने से पूरी तरह से बाधित हो गया है, वहीं मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है, जिस कारण सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की तरफ आवाजाही पूर्णत: बन्द है। इन दोनो स्थानों पर मार्ग पूरी तरह से बाधित होने के कारण केदारनाथ धाम यात्रा अस्थायी तौर पर रुकी हुई है। सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है। इन दोनों स्थानों पर मार्ग खुलने के उपरान्त यात्रियों का सुरक्षित आवागमन कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग भी संवेदनशील है व कुछेक स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से मार्ग में आये मलबा-पत्थर इत्यादि हटवाया जा रहा है। केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से रूद्रप्रयाग प्रशासन ने आग्रह है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही अपनी यात्रा पर आयें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप अपनी यात्रा करें। वहीं गौरीकुण्ड के समीप स्थित छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र में मलबा पत्थर आने के कारण शटल सेवा हेतु उपयोग में आने वाला सड़क मार्ग सहित पैदल मार्ग भी पूरी तरह से बाधित होने के कारण यहां पर से आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द होने के कारण श्रद्धालुओं को गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। इस स्थान पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था लो०नि०वि० के स्तर से निरन्तर कार्य करते हुए मार्ग को पैदल चलने योग्य बनाया गया है, गौरीकुण्ड की ओर रुके यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है। फिलहाल मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है। पहले चरण में केवल गौरीकुण्ड की ओर से वापस आ रहे यात्रियों को सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है। इन दोनों स्थानों पर मार्ग का चौड़ीकरण कर यात्रियों हेतु सुगम आवागमन होने की दशा में सोनप्रयाग की ओर से यात्रियों को गौरीकुण्ड व केदारनाथ की ओर भिजवाया जायेगा।
उधर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच में रोका गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षा है और उसको देखते हुए ही फिलहाल केदारनाथ में यात्रा को रोका गया है। वहीं उत्तरकाशी के पास यमुनोत्री का हाल भी सड़क टूटने के चलते काफी खराब हो गया है इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नजर यात्रियों की सुरक्षा पर लगी हुई है क्योंकि उन्होंने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया हुआ है।

LEAVE A REPLY