चट्टान खिसकने से दो की मौत, एक घायल और दो गुमशुदा

0
108

उत्तरकाशी(संवाददाता)। जनपद के नौकैंची के पास चट्टान खिसकने से मलबे में दबे यात्रियों को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया और उसके बाद रात्रि में दो शवों को मलबे से निकाला गया जिनकी आज पहचान हो पाई। जनपद के डीएम और पुलिस कप्तान ने हादसे मार्ग पर खुद मोर्चा संभाला और वह अपनी टीम के साथ भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए घंटो मौके पर डटे रहे और उन्होंने इस मार्ग को सैफ बनाने के लिए लम्बा मंथन और चिंतन किया।
यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग नौकैंची के पास चट्टान खिसकने हुए नुकसान के जायजा लेने स्वयं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य घटना स्थल पर पहुंचे है। जिलाधिकारी ने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये है। इधर घटना स्थल पर एनडीआरफ, एसडीआएफ तथा पुलिस राहत और बचाव कार्यों में जुटें हैं। जिलाधिकारी स्वयं राहत और बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रहे है। बता दें कि सोमवार दोपहर बाद सवा चार बजे यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग नौ कैंची बैंड के निकट अचानक चट्टान खिसकने से दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल हो गया जबकि दो लोग अभी लापता बताया जा रहें हैं। आज सुबह 6 बजे प्रात: रेस्क्यू ऑपरेशन पुन: शुरू हो गया। वहीं यमुनोत्री यात्रा भी रोक दी गई थी , वैकल्पिकमार्क से यात्रा शुरू करने में जिला प्रशासन जुटे हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल , पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार सहित अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बीती रात जिन शवों को मलबे से बाहर निकाला गया उनकी पहचान जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी हरिशंकर और उसकी नौ वर्षीय पुत्री ख्याति के रूप में हुई जबकि इस हादसे में रसिक भाई निवासी महाराष्ट्र घायल हुआ है। प्रशासन अभी लापता दिल्ली निवासी भाविका शर्मा, कमलेश जेठवा निवासी महाराष्ट्र की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY