उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, भले ही मौसम की बेरुखी हो। मां गंगा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद गंगोत्री -यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। श्रद्धालु की संख्या बढ़ती जा रही है गंगोत्री -यमनोत्री धामों में 4731०9 श्रद्धालु दर्शन कर लौट चुके है।
आज गंगोत्री यमुनोत्री तीर्थ धाम सहित उत्तरकाशी जिले के सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है इसके बावजूद भी देश दुनिया भर से आए श्रद्धालुओं मंदिर के दर्शन के लिए लम्बी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। वहीं राजेश सेमवाल पुरोहित गंगोत्री धाम ने बता कि गंगोत्री धाम में रूक रूक कर बारिश हो रही है यहां श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मन्दिर समिती की ओर से सुबह श्याम को गर्म चाय की व्यवस्ता की जा रही है।
इधर चार धाम यात्रा में लगे पुलिस के जवान भी अपनी जिम्मेदारी बखूभी निभा रहे है किसी का बैग मोबाइल पर्स कुछ भी खो रहे उसे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तत्काल खोज कर लौटा रहे है वाही सत्य प्रकाश राय बनारस उत्तर प्रदेश से गंगोत्री दर्शन के लिए आए गंगा स्नान करते वक्त उनका एक बैग घाट पर छूट गया काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल पाया तो उनके द्वारा गंगोत्री पुलिस की मदद ली गई गंगोत्री पुलिस ने बैग को तलाश कर बैग स्वामी के सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

