राजनीतिक धुरंधरों का मिलन

0
127

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। भाजपा का वर्चस्व पूरे देश में बढऩे का सबसे प्रमुख कारण यही है कि उसके पास राजनीति के बड़े धुरंधर नेता हैं, जिनके कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा लगातार अपने शासित राज्यों में डबल इंजन की सरकार लगातार स्थापित करने में सफल हो रही है। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार लगातार स्थापित करने के पश्चात सीएम धामी भी धुरंधरों फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। वहीं जब उनकी भेंट गृह मंत्री अमित शाह से हुई, तो विश्लेषकों के मुख से यही बात निकली कि, यह हो रहा है राजनैतिक बाहुबलियों का मिलन। दो राजनीतिक धुरधंर नेताओं का मिलन भाजपा के ही काफी राजनेताओं का जरूर बीपी बढा गया क्योंिक जिस तरह से राज्य के अन्दर मुख्यमंत्री को लेकर अफवाहों का गुब्बारा फुलाया जा रहा था उस गुब्बारे की हवा इन दोनो राजनेताओं के शानदार अंदाज में हुये मिलन से निकल गई। दोनो राजनेताओं का मुस्कराते हुआ मिलन यह बताने के लिए काफी है कि आज मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आंखों के तारे बने हुये हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार चलाने के लिए जो विजन अपने मन में धारण कर रखा है और वह तीन साल से राज्य की जनता को डबल इंजन सरकार के विकास का आईना दिखाने के मिशन में रात-दिन आगे बढ चुके हैं उससे उत्तराखण्ड की जनता मुख्यमंत्री की दबंग और फलावर रूप से चलाई जा रही सरकार की कायल हो रखी है। मुख्यमंत्री ने यह दिखा दिया है कि डबल इंजन सरकार जब विकास के पथ पर दौडती है तो उसकी रेस बुलट ट्रेन से भी तेज हो जाती है। मुख्यमंत्री ने अपने अब तक के कार्यकाल में जिस दबंगता के साथ सरकार चलाने का दौर शुरू कर रखा है उससे भाजपा हाईकमान भी मुख्यमंत्री की दबंग राजनीति का कायल हो रखा है और उन्हें यह पता है कि आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को किस तरह से आदर्श राज्य बनाने की रेस लगा रहे हैं। डबल इंजन सरकार का आईना देखकर विपक्ष के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देती है कि वह मौजूदा दौर मे निकाय चुनाव में कैसे भाजपा को परास्त कर पायेगी जबकि राज्य के अन्दर आवाम डबल इंजन सरकार के विकास को देखकर गदगद नजर आ रहा है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ राजनीति पर अभेद भरोसा है और उन्हें इस बात का तीन साल से इल्म है कि मुख्यमंत्री स्वच्छता और दबंगता के साथ राज्य के अन्दर धाकड अंदाज में सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डवासियों से किये गये हर वायदे को पूरा करने का जो दौर शुरू कर रखा है उसे देखकर भाजपा हाईकमान को यह इल्म है कि आज उत्तराखण्ड की सरकार एक ऐसे राजनेता के हाथ मे है जो डबल इंजन सरकार के विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रात-दिन एक करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राजनीतिक पाठशाला में हमेशा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अव्वल आते हुए ही नजर आये हैं और यही कारण है कि दोनो दिग्गज राजनेता उत्तराखण्ड के विकास के लिए पुष्कर ंिसह धामी को हमेशा बडी-बडी विकास योजनायें तोहफे के रूप में देते आ रहे हैं जिससे कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड देश विदेश के नक्शे पर चमकता हुआ नजर आये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से मिलने के लिए जाते हैं तो दिग्गज राजनेताओं के साथ आने वाली उनकी तस्वीरें साफ बयां कर देती है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की आंखों के तारे आज भी उसी तरह से बने हुये हैं जैसे तीन साल पहले बने हुये थे। दिल्ली में दो राजनीतिक बाहुबलियों का शानदार अंदाज में हुआ मिलन भाजपा के भी काफी राजनेताओं की नींद उडा गया क्योंकि जिस अंदाज में दोनो राजनीतिक बाहुबलियों को मुस्कराते हुए तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर तो हर कोई यह कहने से नहीं चूक रहा कि इस मुलाकात के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शानदार अंदाज में सरकार चलाने पर फिर उनकी जबरदस्त तरीके से पीठ थपथपाई है।

LEAVE A REPLY