बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई क्षेत्रों बर्फ बारी

0
209

उत्तरकाशी(संवाददाता)। आज मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। क्रिसमस और नए साल से पहले पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। उधर मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुसार राज्य के जनपदों में 25०० मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी होनें के दृष्टिगत जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने आपदा प्रबंधन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये है।
सोमवार को जिले भर में बादल छाए थे दोपहर से पहले पहाड़ों के ऊंचाई क्षेत्र गंगोत्री-यमुनोत्री हर्षिल, सरनौल, दयारा ,हरकीदून, आदि इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक-रुक कर लगातार जारी है। फिलहाल एक इंच बर्फ जमी है। मौसम ऐसा ही रहता है तो रात को भारी बर्फबारी की संभावना है। गंगोत्री -यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। धाम सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर से बर्फबारी जारी है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों ,ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए लगाता वर्षा-बर्फबारी होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये। नोडल व सेक्टर अधिकारी निगरानी करते हुये सम्बन्धित से समन्वयक कर निरन्तर कण्ट्रोल रूम में सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने एन एच , लोनिवि पीएमजीएसवाई ,सबीआरओ आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा , बर्फबारी ,रोड़ आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।

LEAVE A REPLY