नगर निकाय चुनाव का बजा बिगुल

0
194

देहरादून(नगर संवाददाता)। पिछले लंबे समय से निकाय चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन तिथि घोषित न होने पर कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों ने सरकार और भाजपा को जमकर कोसा और वहीं हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को निकाय चुनाव कराने के लिए आदेशित किया और अब काफी समय बाद प्रदेश में निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है और प्रदेश में अब निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है तथा इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है और प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होगा और वहीं 25 जनवरी को मतगणना होगी।
यहां शासन के अपर सचिव गौरव कुमार ने बताया कि भारत का संविधानश् के अनुच्छेद 243-य क एवं उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) (अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश, 2००2) अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश, 2००7 की धारा 1० क (1) एवं धारा 13 (क) में प्रदत्त शक्तियों के अधीन राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से उत्तराखण्ड राज्य की 43 नगर पालिका परिषदों एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2०24 के लिए राज्यपाल ने निकाय चुनाव समय सारणी निर्धारित करनें की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि 27 दिसम्बर, 2०24 से 3० दिसम्बर, 2०24 तक होगी और नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 31 दिसम्बर, 2०24 एवं एक जनवरी, 2०25 होगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की तिथि दो जनवरी, 2०25 और निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि तीन जनवरी, 2०25 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए मतदान की तिथि 23 जनवरी, 2०25 निर्धारित की गई है और मतगणना की तिथि 25 जनवरी, 2०25 निर्धारित की गई है। वहीं दूसरी ओर अब सभी राजनैतिक दल निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए भी जुट गये है और जल्द ही भाजपा कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर प्रचार प्रसार में जुट जायेंगें।

LEAVE A REPLY