सरकार देवभूमि के धार्मिक स्थलों का पुनरूत्थान कर रही

0
115

उर्गम/चमोली। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय का आशीर्वाद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने मोर्चा संभाल रखा है और आज उन्होंने ताबडतोड जनसभायें कर आवामा को साफ संदेश दिया है कि बद्रीनाथ धाम के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
जोशीमठ मे आयोजित जनसभा मे जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी को विजय बनाये। उन्होंने कहा कि राज्य मे सरकार देवभूमि के धार्मिक स्थलों का पुनरूत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि भू बैकुंठ बद्रीनाथ समेत अन्य पवित्र स्थलों की संस्कृति एवं धार्मिक महत्व के संरक्षण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 424 करोड की लागत से बद्रीनाथ धाम के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और ऑल वेदर रोड परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुगम हुई है जिससे यहां रिकार्ड संख्या मे तीर्थाटन बढा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा की जनता के उत्साह को देखकर वह आश्वस्त हैं कि इस उपचुनाव मे विकास को आगे बढाने एवं डबल इंजन सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को गति देने के लिए यहां की जनता भाजपा को प्रचंड मतों से विजय बनायेगी।

LEAVE A REPLY