प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे सफल राजनेता बन गये हैं जो राजनीति मे अनजान चेहरों को भी जीत दिलाने मे एक बडी महारत हासिल कर चुके हैं। 2022 में हुये विधानसभा चुनाव मे आवाम को भी यह आशंका थी कि सत्ता भाजपा के हाथों से फिसलकर कांग्रेस के हाथों मे जा सकती है? मात्र छह माह सत्ता चलाने वाले मुख्यमंत्री की राजनीति को लेकर किसी को यह विश्वास ही नहीं था कि वह कांग्रेस के हाथों मे जा रही सत्ता को खींचकर भाजपा मे ले आयेंगे? मुख्यमंत्री ने विधासभा चुनाव मे जीत का जो परचम लहराया था उससे उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देशभर मे धामी की पहचान धाकड़ धामी के रूप मे हो गई और यही कारण है कि भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री को देशभर मे लोकसभा चुनाव मे प्रचार की कमान सौंपी थी इस कमान के सहारे उन्होंने जो आक्रामक प्रचार का अपना रूप विपक्षी दलों के सामने पेश किया था उससे मोदी और उनकी टीम मे पुष्कर सिंह धामी की पहचान एक दबंग मुख्यमंत्री के रूप मे हो गई। उत्तराखण्ड मे बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं और बद्रीनाथ मे कांग्रेस से भाजपा मे आये राजेंद्र भण्डारी की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो वहीं करतार सिंह भड़ाना को पैरासूट प्रत्याशी बताकर उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री ने दोनो प्रत्याशियों को चुनावी रणभूमि मे जीत दिलाने के लिए राजनीतिक पिच पर जो गोटियां बिठाई हैं उसे भेद पाना विपक्ष के बस मे शायद नहीं होगा? मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की राजनीति मे वो चाणक्य बन चुके हैं जो राजनीति के अनजान चेहरों को भी जीत दिलाने मे माहिर हो रखे हैं और उसी के चलते आवाम को यह भरोसा हो रखा है कि मुख्यमंत्री उपचुनाव मे पार्टी प्रत्याशियों को जीत का ताज पहनाकर भाजपा हाईकमान के सामने एक बार फिर अपनी बडी धमक दिखायेंगे।
मुख्यमंत्री लम्बे समय से चुनावी संग्राम मे उतरे हुये हैं जहां पहले उन्होंने 2022 मे हुये विधानसभा का चुनावी रण एक बडी रणनीति के तहत लडकर जीता तो वहीं लोकसभा के चुनाव मे पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड जीत दिलाकर उन्होंने भाजपा हाईकमान के सामने अपने आपको साबित कर दिया कि वह राजनीतिक पिच पर 20-20 मैच की तरह हर बॉल पर चौका-छक्का लगा सकते हैं। उत्तराखण्ड की सियासत मे अपनी धमक दिखा चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही आवाम की उम्मीदों पर खरा उतरते जा रहेे हों लेकिन पार्टी के ही कुछ अपनों की आंखो मे वह तेजी के साथ खटक रहे है और उसी के चलते उनके खिलाफ बार-बार साजिशों का तानाबाना बुनकर उन्हें कमजोर करने का जो शातिराना खेल चलता आ रहा है उस खेल को नेस्तनाबूत करने के लिए मुख्यमंत्री को सख्ती के साथ आगे आना चाहिए ऐसा आवाम का सोचना है? उत्तराखण्ड मे मुख्यमंत्री आवाम के बीच फ्लावर रूप धारण कर उन्हें यह संदेश देते आ रहे हैं कि वह उनके हर सुख दुख मे उनके साथ खडे हैं और उसी के चलते वह उत्तराखण्ड के विकास को उस उडान पर ले जाना चाहते हैं जहां उत्तराखण्ड को राज्य बनने के बाद ही उडना चाहिए था। आवाम और आंदोलनकारियों को हमेशा सुकून देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने अपने अब तक के कार्यकाल मे कभी भी द्वेष भावना के साथ राजनीति नहीं की और वह सबका साथ और सबका विकास के एजेंडे पर ही तेजी के साथ आगे बढने मे विश्वास दिखा रहे हैं इसी के चलते आवाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य की राजनीति मे एक लम्बे दशक तक बने रहने का आशीर्वाद दे रही हैं। दस जुलाई को पौडी के बद्रीनाथ और हरिद्वार के मंगलौर सीट पर उपचुनाव हो रहा है और इस उपचुनाव का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ और मंगलौर मे डेरा डालकर पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अपनी गोपनीय रणनीति पर जो बिसात बिछाई है उसे भेद पाना विपक्ष के लिए असम्भव ही नजर आ रहा है?
बद्रीनाथ के विकास के लिए मत मांग रहा हंूं
जोशीमठ। दस जुलाई को बद्रीनाथ मे होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ मे डेरा डाला और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत को आसान करने के लिए आवाम को संदेश दिया कि वह बद्रीनाथ मे पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाकर उत्तराखण्ड के विकास मे अपना एक बडा योगदान देंगे।
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने कहा कि हम लोगों से बद्रीनाथ के विकास के लिए मत मांग रहे हैं। उत्तराखण्ड मे डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि बद्रीनाथ के लोग सनातन और विकास को आगे बढाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका विजन उत्तराखण्ड के हर जिले को विकास की नई उडान पर ले जाने का है और बद्रीनाथ धाम मे हो रहे पुर्ननिर्माण को लेकर देश के प्रधानमंत्री ने एक बडे विजन के तहत वहां के विकास का जो खाका खींचा हुआ है उससे आने वाले समय मे बद्रीनाथ मे विकास की एक नई गंगा बहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्रीनाथ के लोग डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीत के रथ पर सवार करेंगे।

