श्रद्धालुओं के स्वागत मे चारधाम यात्रा के आगाज पर होगी पुष्पवर्षा

0
113

सीएम ने सुगम यात्रा का बनाया महा प्लान
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड मे चारधाम यात्रा को एक बार फिर एतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महा प्लान तैयार किया है और उन्हांेने समूचे आला अफसरों को सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा कराने का संदेश दिया है और यह भी दो टूक कह दिया है कि चारधाम यात्रा मे एक भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उत्तराखण्ड मे कांवड यात्रा के दौरान लाखो कावंडियों पर मुख्यमंत्री के आदेश पर पुष्पवर्षा होती आ रही है और इस बार चारधाम यात्रा के आगाज पर धामों मे आने वाले श्रद्धालुओं पर हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा करने का मुख्यमंत्री ने अफसरांे को संदेश दिया है। उत्तराखण्ड के इतिहास मे पहली बार चारधाम यात्रा मे आने वाले श्रद्धालुआंे पर जिस तरह से पुष्पवर्षा करने का महा प्लान मुख्यमंत्री ने तैयार किया है उससे इस बार यात्रा मे श्रद्धालुओं की तादाद मे और बढोत्तरी होने की सम्भावनायें प्रबल हो गई हैं।
आज दिल्ली से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों मे लगे अफसरों को संदेश दिया है कि जिस दिन धामो के कपाट खुलेंगे उस दिन हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां दस मई से पहले हर हाल मे पूरी कर ली जायेंगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्ष की चारधाम के अनुभवों से सीख लेकर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है, इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं मे काफी उत्साह है साथ ही कहा कि चारधाम यात्रा तथा वनाग्नि हमारे लिए चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा सुगम और सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को आदेश दे दिये हैं कि वह दस मई से पहले अपनी सारी तैयारियां पूरी कर लें जिससे यहां आये श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जायें। उन्हांेने कहा कि चारधाम यात्रा मे प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या मे इसलिए बढोत्तरी हो रही है कि उन्हें सुगम और सुरक्षित यात्रा का आभास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कपाट खुलने वाले दिन पुष्पवर्षा की जायेगी और हमारा दायित्व बनता है कि पिछले वर्ष की यात्रा के अनुभवों को परखकर उसे और बेहतर किया जायेगा क्योंकि यह यात्रा किसी व्यक्ति न होकर पूरे देश की यात्रा है। उल्लेखनीय है कि देवभूमि के पावन हिमालय क्षेत्र मे विराजे चारोधाम सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र हैं। कपाट खुलने से पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मुर्ति चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा, पंचकेदार गद्दी स्थल उमकेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान करती है। इस दौरान बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली मे आने वाले सभी श्रद्धालुओं के भोजन आदि व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से प्रदेश के युवाओं द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

LEAVE A REPLY