जंगलों मे आग लगाने वाले गुनाहगारों पर धामी का चलेगा डंडा

0
13

चुनाव प्रचार, चारधाम यात्रा और जंगलो मे लगी आग को लेकर मोर्चा संभाले हैं पुष्कर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के जंगलों मे तेजी के साथ आग फैल रही है और पिछले चंद दिनों से नैनीताल के जंगलों मे भीषण आग से जल रहे जंगलो ने मुख्यमंत्री के माथे पर चिंता की लकीरे डाल रखी हैं। मुख्यमंत्री ने नैनीताल के जंगलों मे लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना को मोर्चे पर तैनात किया है और उसके बाद वायुसेना ने आग बुझाने का ऑपरेशन तेजी के साथ चला रखा है जिससे कि जंगलो मे फैल रही आग पर काबू पाया जा सके। जंगलो मे आग लगाने वाले गुनाहगारों पर धामी का सख्ती के साथ डंडा चलना तय माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने जंगलो मे आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ डीजीपी को सख्त रूख अपनाने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के सख्त रूख से साफ नजर आ रहा है कि सरकार की सम्पत्ति को बर्बाद करने वाला हर अराजक तत्व बेनकाब होगा और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाकर वो दंड दिया जायेगा जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दिनों एक साथ कई मोर्चों पर जंग लडनी पड रही है जहां वह लोकसभा चुनाव मे देश के अन्दर प्रचार प्रसार का अभियान संभाले हुये हैं तो वहीं पिछले कुछ समय से उत्तराखण्ड के जंगलो मे लग रही आग पर काबू पाने के लिए वह रात-दिन मंथन और चिंतन कर रहे हैं। इसके अलावा अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को सकुशल व सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बडे विजन के साथ काम करना शुरू कर रखा है और चारधाम यात्रा मे आने वाले बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को चारधाम मार्ग पर चौबीस घंटे अलर्ट मोड मे रहने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को दो टूक कहा है कि चारधाम यात्रा मे हर साल श्रद्धालुओं की संख्या मे बढोत्तरी हो रही है और उनकी इस आस्था को देखते हुए सरकार का दायित्व है कि उनकी चारधाम यात्रा सुगम और सकुशल सम्पन्न हो। वहीं पिछले चंद दिनों से पर्यटन नगरी नैनीताल के जंगलो मे लगी आग जिस तेजी के साथ फैलती चली गई उस आग को जल्द से जल्द बुझाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा खुद संभाल रखा है। मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से लगातार जंगलो मे लगी आग पर काबू पाने के लिए अफसरों के साथ एक साथ बैठकर महामंथन कर रहे हैं और अफसरों को साफ संदेश दिया जा रहा है कि वह आग पर काबू पाने के लिए बारिश का इंतजार न करे।
नैनीताल के जंगलो मे फैल रही आग के चलते पर्यटन नगरी मे आने वाले पर्यटको के मन मे इसको लेकर भय न बने इसके लिए मुख्यमंत्री ने जंगलो मे लगी आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना को मोर्चा संभालने के लिए आगे किया है। वायुसेना ने अपने हैलीकाप्टरों से जंगलो मे लगी आग पर काबू पाने का ऑपरेशन तेजी के साथ शुरू कर दिया है और इस ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विश्वास है कि जंगलो मे लगी आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जंगलो मे आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त रूख अपनाकर डीजीपी अभिनव कुमार को आदेशित किया है कि वह उन सभी अराजक तत्वों की पहचान कराने का ऑपेशन शुरू करंे जिन्होंने जंगलो मे आग लगाकर सरकार की सम्पत्ति को बडा नुकसान पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह मानते हैं कि जंगलो मे लगने वाली आग सरकार के लिए हमेशा एक बडी चुनौती रहता है इसलिए ऐसा प्लान तैयार किया जा रहा है जिससे कि जंगलो मे लगने वाली आग को रोका जाये और जो अराजक तत्व एक एजेंडे के तहत जंगलो मे आग लगाने का षडयंत्र रचते हैं उनकी धेराबंदी कर उन्हे पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाये।

LEAVE A REPLY