विधायक प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर कम्बल एवं मिष्ठान्न वितरित

0
222

देहरादून(नगर संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तराखण्ड, चकराता विधायक प्रीतम सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कांवली वार्ड में गरीबों को कम्बल एवं मिष्ठान्न वितरण कर प्रीतम सिंह का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि चाहे नेता प्रतिपक्ष का पद हो या प्रदेश अध्यक्ष का अथवा वर्तमान में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं लगन से निर्वहन किया है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ही प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं लम्बी आयु की कामना करते हैं। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर कम्बल व मिष्ठान्न वितरण कार्यक्रम में पार्षद कोमल वोहरा, दीप वोहरा , विकी नायक , अमित अरोड़ा, सन्त राम, सतवीर विश्वास कुमार शुक्ला , आदि लोग एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY