कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार का फूंका पुतला

0
223

ऋषिकेश(संवाददाता)। महानगर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर हिंसा पर कोई जवाब न दिए जाने तथा लोकसभा मे कांग्रेस संसदीय दल नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने के विरोध में  केंद्र सरकार  का पुतला फूंका।उधर  अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर हिंसा पर कोई जवाब ना दिए जाने तथा लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता  अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के तत्वावधान में भी श्यामपुर बाईपास तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला फूंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी की ।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष द्वारा मणिपुर हिंसा पर उठाए गए सवालों का प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और मणिपुर हिंसा के सवालों से बचते नजर आए सदन में अपनी संख्या बल के घमंड में चूर प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने तानाशाही रवैया से विपक्ष की आवाज को दबाने कुचलने का काम किया है प पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सचिव भगवती सेमवाल, वरिष्ठ नेता सोहन सिंह रौतेला, महासचिव केपी कंडवाल, सेवा दल के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पवार, किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजयपाल सिंह पवार, जिला सचिव देव पोखरियाल, उपाध्यक्ष सूरज भट्ट, खैरी खुर्द के उप प्रधान रोहित नेगी, योगराज दत्त नौटियाल, धर्मेंद्र गुलियाल , सुरेश खरोला , धर्म सिंह पुंडीर ,संदीप गोस्वामी , श्री प्रसाद राणा सुंदर सिंह रावत, ऋषि कपूर, देवेंद्र चौधरी, रामस्वरूप राणा कोटी, युवा नेता अनीश पुनिया, निर्मला देवी, अंजली देवी, कुमारी सारीका, आदि कांग्रेसी  शामिल थे ।इससे पूूर्व महा नगर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में  कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार बारदृबार विपक्ष के सवाल से बचने का काम कर रहीं है और मणिपुर जैसी जगन्य घटना पर मोदी द्वारा कुछ न बोले जाने पर यह मालूम होता है कि भाजपा सरकार मणिपुर की जनता व खासकर महिलाओ के साथ नाइंसाफी व भेदभाव कर रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी पूर्ण विरोध करती है और इसी कथन को देखकर पूरे देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।कांग्रेस नेता सुधीर राय व पार्षद राधा रमोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके मंत्री आज न तो  मणिपुर में महिलाओं पर हुई अत्याचार पर बात कर रहे हैं, न ही सदन में बेरोजगारी, महंगाई, करप्शन, आदि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बोलने को तैयार है, ये देश को किस तरफ ले जाना चाहते हैं, साथ ही लोकसभा मे कांग्रेस संसदीय दल नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने के विरोध में आज भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में  मदन मोहन शर्मा, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्र, नीलम तिवारी, प्रदीप जैन, पार्षद राधा रमोला, जगत नेगी,  पार्षद भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, रूकम पोखरियाल,  प्यारे लाल जुगरान, त्रिलोकी नाथ तिवारी, बीएस पयाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी,  मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, कमलेश शर्मा, उमा ओबराय, अशोक शर्मा, हरिराम वर्मा, संजय शर्मा,  मुकेश जाटव, जतिन जाटव रामकुमार भरतालिया, मनीष जाटव, इमरान सैफी, सावित्री देवी, प्रवीन गर्ग, गौरव अग्रवाल, राममूर्ति वर्मा, विश्वजीत अधिकारी, सूरज विश्नोई, आदित्य झा, शैलेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY