स्मार्ट सिटी के अब तक हुए कार्यों की हो सीबीआई जांच

0
324

देहरादून(नगर संवाददाता)। स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी, भ्रष्टाचार एवं पैसों की बंदरबांट किये जाने के विरोध में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र नगर स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी परियोजना प्रबंधक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अब तक किये गये कार्यों की सीबीआई से जांच कर श्वेत पत्र जारी किये जाने की मांग की गई। इस दौरान उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई।
यहां उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को संबोधित ज्ञापन मुख्य कार्यकारी अधिकारी परियोजना प्रबंधक स्मार्ट सिटी को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर महानगर की कार्यकरी अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी किरन रावत कश्यप ने कहा कि दून स्मार्ट सिटी परियोजना की सीबीआई जाँच कराना इसलिए आवश्यक हो गई है क्योंकि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ड्रीम परियोजना है।
उन्होंने कहा कि परियोजना का वास्तविक भौतिक एवं आर्थिक आकलन आज तक राज्य सरकार भी नहीं कर पा रही है और न ही देहरादून की जनता को इस परियोजना की वास्तविकता का पता लग पा रहा है स देहरादून में सड़कें, नालियां ,लाइट , ट्रेफिक लाइट की हालत अत्यंत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि देहरादून में सड़कों पर चलने में भय पैदा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई है कि सडक पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिनमें हर दिन दुर्घटनाये हो रही है। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री रमा चौहान ने कहा कि देहरादून मे कभी भी जलभराव की समस्या नहीं होती थी किन्तु स्मार्ट सिटी के निम्न गुणवत्ता युक्त कार्यों एवं गलत कार्ययोजनाओं के कारण शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने कहा कि देहरादून शहर की हालत देखने से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों में अधिकारियों द्वारा धन की बंदरबांट कर ली गई है, जिसकी जांच की जानी अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहाÓ ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून की जनता की भावनाओं के आधार पर आपके सम्मुख मांग कर रहा है कि आप स्मार्ट सिटी का जो सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा था वह सपना ही बनकर रह गया है ।
उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में हजारों करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी कोई ठोस गुणवत्ता युक्त कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा है प्रथम दृष्टया ही अधिकारियों द्वारा परियोजना में जबरदस्त घोटाला किया जाना प्रतीत हो रहा है और इस परियोजना के अब तक के मुख्य कार्याधिकारियों की जाँच भी की जानी चाहिए।
इस दौरान दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून शहर की सामुदायिक भावनाओं को आधार मानक स्मार्ट सिटी परियोजना में अब् तक किये गये कार्यों की सीबीआई जांच की प्रबलता से मांग करता है। उन्होंने कहा कि द्वेष-भाव रहित एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महत्वकांक्षी योजना मे हुए घोटालों की सीबीआई जांच की संस्तुति जनहित में कर अपनी ठोस कर्म-शक्ति एवं इच्छा-शक्ति का परिचय देंगे।
इस अवसर पर प्रताप सिंह कुंवर ने कहा कि राज्य सरकार को सीबीआई जाँच के साथ जनता के लिए अब तक हुए कामों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष अनिल डोभाल, महानगर उपाध्यक्ष आर शंखधर, प्रताप कुंवर सिंह, महिला उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, प्रीति थपलियाल, माया बिष्ट, नैना लखेडा, सरोज रावत, नीलम लखेडा, पूनम रावत, उषा रमोला, पूजा गुलाटी, संजीव शर्मा. राजेंद्र प्रधान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY