फ ॉगिंग तक नहीं करा पा रहा नगर निगम

0
161

देहरादून(नगर संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि बारिश के साथ साथ महानगर में गंदगी का आलम है और समय पर नगर निगम कूडा नहीं उठा पा रहा है जिससे बीमारियां फैलने की संभावना हरसमय बनी हुई है और वहीं दूसरी ओर नगर निगम फॉगिंग कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
यहां एक बयान में उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत किये जाने के बावजूद भी राजधानी में नगर निगम फॉगिंग नहीं करा पा रहा है जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार कूडा उठाने वाली गाडियां समय पर कूडा उठान का कार्य नहीं कर पा रही है और जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि गंदगी का आलम है और कई स्थानों पर कूडे के ढेर लगे हुए है लेकिन उनकी समय पर साफ सफाई नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि साफ सफाई न होने से बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई और दूसरी तरफ नगर निगम फॉगिंग तक वार्डों, मुख्य मार्गों व अन्य स्थानों में नहीं करा पा रहा है जिससे लोग आशंकित है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से स्ट्रीट लाईटें कई स्थानों पर खराब पड़ी हुई है और उन्हें बदलने का काम नहीं किया जा रहा है तथा लोग नगर निगम की उदासीनता के चलते आक्रोशित है और वह अब आंदोलन करने का मन बना चुके है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से स्मार्ट सिटी के नाम पर जिस प्रकार से शहर के चारों ओर नालियों का निर्माण किया जा रहा है और जिन स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है वहां पर पानी की निकासी के लिए ठीक प्रकार से कोई व्यवस्था नहीं की गई है नालियों के चोक होने के कारण सारा पानी सड़कों पर बहने लगता है तथा जिससे सड़कें तालाब बन रही है और इसका खामियाजा लोगों एवं वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद लोगों के घरों के साथ ही साथ पलटन बाजार व अन्य क्षेत्रों में पानी घुसने से जहां लोगों व व्यापारियों का सामान खराब हो गया था, लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने किसी भी प्रकार की कोई सबक नहीं लिया हैं उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से जल्द ही ठोस पहल नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पडेगा और जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन और नगर निगम की होगी।

LEAVE A REPLY