चमोली करंट हादसे को गोदियाल ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

0
308

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चमोली करंट हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि चमोली जनपद में करंट हादसे में हुई 16 लोगों की मौत पर परिजनों को अभी तक सरकार ने उचित मुआवजा नहीं दिया है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दावा कठोर कार्रवाई की गई, लेकिन सिर्फ कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड करना कठोर करवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हादसे के शिकार हुए लोगों को 25 लाख का मुआवजा दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन कंपनियों के मालिक को बचाने का काम कर रही है और इसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बताएं कि दोषियों पर अब तक हत्या का मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के राज में प्रदेश में झूठ की बीमारी फैलने लगी है। उन्होंने कहा कि गौचर शिलान्यास के दौरान सोनिया गांधी द्वारा पत्थर रखा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि यह हमारी सरकार का सपना था, जो कि पूरी तरह से झूठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि गौचर शिलान्यास के पत्थर को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर हमारी यह मांग पूरी नहीं होती तो लोकतांत्रिक तरीके से मनवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बाघों को संरक्षण देने के लिए सरकार द्वारा बेहतर कार्य किया गया, लेकिन सिर्फ सरकार का ध्यान बाघों पर ही क्यों हैं, लेकिन बाघों के संघर्ष में लोग बाघों का शिकार होते हैं सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है और बाघों के शिकार हुए लोगों को लेकर सरकार कम से कम रूपये 5० लाख मुआवजा तय कर। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा आयोग से उन भर्तियों को पूरा किया गया जोकि लोक सेवा आयोग द्वारा भरे जाने थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY