देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के तीन अफसरों को जब पदोन्नत करके आईपीएस बनाया गया तो उसके बाद उन अफसरों के चेहरे खिलखिला गये और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने तीनो अफसरों को अपने आवास में बुलाकर उनके कंधों पर आईपीएस के सितारे लगाकर उन्हें शुभकामनायें दी।
आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार और विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार के साथ हाल ही में आईपीएस बने परमेंद्र डोभाल, ममता वोरा और कमलेश उपाध्याय के कंधों पर आईपीएस अफसर के सितारे लगाये और उन्हें आईपीएस की टोपी पहनाकर उन्हें भविष्य की शुभकामनायें दी।
