और सड़क घसने से कॉलेज पर मंडराया खतरा

0
352

साहिया(संवाददाता)। 5० से अधिक गांवों का आवागमन हुआ बंद पाटन से सड़क धसने के कारण पाटन बस्ती प्राथमिक विद्यालय, और इंटर कॉलेज को खतरा बन गया है। अमलावा नदी से भू कटाव के कारण साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर पाटन के पास करीब 2०० मीटर सड़क टूट गई जिससे प्राथमिक विद्यालय के ऊपर सड़क पर बड़ी बड़ी दरारे आ गई जिस कारण पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर सड़क को दोनो और से बंद कर दिया। आज सुबह इंटर कॉलेज के बच्चो को टूटी सड़क पर जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंचना पड़ा। किसानों को पाटन से टमाटर,आम, धनिया,मूली, शिमला मिर्च,आदि फसल को पीट पर उठाकर मंडी पहुंचाना पडा।
खतरे को देखते हुए विद्युत विभाग ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को उतार दिया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को उतारकर सुरक्षित जगह पर रखवाया जिससे किसी को जान माल का खतरा न हो। उनका कहना है की शीघ्र ही व्यवस्था बनाकर ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह लगवाया जायेगा। मौके पर पहुंचे साहिया लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार का कहना है की स्लाइड जगह जगह हो रहा है जिससे अभी मशीन लगाना मुश्किल है आवागमन शुरू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र की जायेगी। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष राजकीय इंटर कॉलेज साहिया अनिल तोमर,पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, अर्जुन सिंह राठौर,महेंद्र सिंह,मातबर सिंह,बारु निराला,पाना लाल आदि का कहना है की अमलावा नदी के कटाव से सड़क धीरे धीरे टूट रही हैं जिससे बस्ती को खतरा पैदा हो गया है शासन प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कार्य शीघ्र नही करवाए तो बस्ती के साथ प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज भी भूस्कलन के जद में आ जायेगा जिससे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

LEAVE A REPLY