कांवड मेले में छाया केसरिया रंग

0
107

ऋषिकेश(संवाददाता) श्रावण मास के कांवड़ मेले को लेकर देवभूमि ऋषिकेश पूरी तरह से केसरिया रंग में रंग गई है।दिन रात बभ बम के उद्वोषों के साथ शिवभक्त तीर्थ नगरी से शिवधाम नीलकंठ महादेव मंदिर जलाभिषेक करने के लिए पग भर रहे हैं।
नीलंकठ जाने वाले तमाम मार्गों पर भगवा रंग की ब्यार बहती नजर आ रही है।कांवडिय़ों की तादाद बढऩे से शांत सी नजर आने वाली योग नगरी में अचानक से शौर बढ़ गया है। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से हरिद्वार रोड़  गूंजायमान बना हुआ है। कुछ कांवडिय़े अकेले ही पग भगरते दिखाई दिए तो कहीं भोले समूह में यात्रा करते नजर आए। मीलों पैदल चलने और उमस भरी गर्मी के बावजूद कांवडिय़ों के चेहरे पर थकावट नहीं दिखाई  दे रही । बुधवार को दिन में उमस भरी गर्मी रही इसके बावजूद  पूरे जोश व उत्साह के साथ कांवडिय़ों के कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। सड़क पर भगवा वस्त्र धारण  शिवधाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्त सभी को आकर्षित कर रहे थे। चहुंओर महादेव के जयकारों और भजनों की गूंज भी सुनाई देने लगी है। महादेव के भजन श्मेरा भोला है भंडारी,हो भोले दर्श दिखा दे,श्कांवड़ का मेला आया रे, भोले का जादू छाया रेश् आदि भजनों से पूरा वातावरण गूंज रहा है। मीलों पैदल चलकर आ रहे शिवभक्तों के चेहरे पर न थकान है और न ही आगे का सफर तय करने की कोई चिता। आस्था के साथ वह उल्लास से लबरेज हैं। भजनों पर झूमते-गाते और जयकारे लगाते आगे बढ़ते जा रहे हैं। उल्लेखनीय ये भी है इस वर्ष आगाज के साथ ही कांवड़ मेले ने रफ्तार के साथ गति पकड़ ली है।

LEAVE A REPLY