कांवड मेले की तैयारियों पर कप्तान की नजर

0
118

(अवनीश अग्निहोत्री)
ऋषिकेश(संवाददाता)। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास कांवड़ मेला यात्रा-2०23 का शुभारम्भ होने जा रहा है। कांवड़ मेला यात्रा के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत नीलकण्ठ महादेव मन्दिर में उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन एवं जलाभिषेक करने आते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि में नीलकण्ठ महादेव के दर्शन हेतु अधिक भीड़ के दृष्टिगत कांवड़ मेले में अधिक भीड़ की पूर्ण सम्भावना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला यात्रा-2०23 में ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल की थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत परमार्थ निकेतन में ब्रीफिंग ली। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुये उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने व यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजने, कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला यात्रा-2०23 के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को एक सुपर जोन, सात जोन व 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा सेक्टरों में  एस एच ओ, एस एस आई, एस ओ,उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन, नीलकण्ठ मन्दिर में दर्शन एवं मेला सुरक्षा ड्यूटी हेतु जनपद पौड़ी व बाहरी जनपदों से पुलिस बल नियुक्त किया गया है। जिसमें एसडीआर एफ की दो टीम, जल पुलिसध्गोताखोर टीम, दो क्यूआरटी टीम, पीएसी टीम के साथ-साथ आतंकी घटनाओं की रोकथाम हेतु एक टीम एंटी टेरेरिस्ट टेरेरिस्ट स्क्वाड को मेला क्षेत्र में चौबीस घण्टे के लिये एक्टिव रखा गया है। साथ ही तीसरी आंख के रुप में 74 सीसीटीवी कैमरे व तीन ड्रोनों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में होने वाली अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। बीन नदी में बरसात के मौसम में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से कई बार वाहन बह जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिस हेतु प्रशासन से बीन नदी पर ट्रैक्टर एवं जेसीबी रखे जाने व मन्दिर परिसर में अधिक भीड़ होने पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न ना हो, इस हेतु मन्दिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिये पैदल मार्ग पुण्डरासू में मौजूद खाली मैदान पर यात्रियों को ठहरने के लिये टीन शैड़ स्थापित किये जाने हेतु प्रशासन से अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY