उत्तरकाशी (चिरंजीव सेमवाल)। देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते रोज पुरोला में एक नाबालिग का मामला शांत भी नहीं हो पा रहा है कि मोरी मैं दूसरी घटना हो गई है। मामले में पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने कबूला की उसका नाम गुड्डू नहीं है। आरोपित का असली नाम नवाब है। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह हिंदू बनकर दोनों ही बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था। उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड मोरी थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने दो नाबालिग लड़कियों सगी बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाया। लड़कियों की मां ने थाना मोरी मैं तहरीर में बताया गया कि गेम पवजी तथा फ्री फेयर ऑनलाइन गेमिंग के दौरान इनकी दोस्ती हुई थी। आरोपित युवक इन नाबालिग बहनों से दो वर्षों से वीडियो कॉल और चौटिंग कर रहा था। आरोपित ने अपना नाम गुड्डू बताया और इस दोस्ती को दो साल से चला रहा है। वीरवार को आरोपित युवक ने दोनों सगी बहनों को आराकोट बुलाया। इसी बीच परिवार के व्यक्तियों व पुलिस को भनक लग गई। नाबालिग लड़कियां अपने परिवार के साथ मोरी के आराकोट क्षेत्र के एक गांव में रहती हैं। ये दोनों मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। परिवार को भनक लगी तो इन्होंने इनका पीछा किया और मोल्डी में इन्हे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।