उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। गंगोत्री तीर्थ धाम के दर्शन कर लौटी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने उत्तरकाशी प्रवास के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह संगठनों की महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्षा श्रीमति ऋतु खण्डूडी के झाला में ग्रामीण स्वरोजगार आजीविका मिशन (एन.आर. एल. एम.) के तहत समेश्वर देवता ग्राम संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्य और एप्पल प्रोसेसिंग का निरीक्षण किया। बाद में नैताला में गंगा कृषि उत्पादन एवं कस्टमर लोकेटेड इविवपमेंट समूह के व्यसाय गतिविधि का भी निरीक्षण । विधानसभा अध्यक्षा ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिला संगठनों से मुलाकात कर सभी समूहो को रोजगार परक व्यसायक गतिविधि को बढ़वा देने के लिए प्रोत्साहन किया। इस अवसर दौरान खण्ड विकास अधिकारी अमित ममगाई, सहायक खण्ड विकास अधिकारी कैलाश चन्द रमोला, मेनेजर (एन आर एल एम ) सतीश नौटियाल , ग्राम प्रधान नैताला मधु राणा, सरिता नौटियाल , सीमा सजवाण, मीना पंवार, कमला देवी ,बिंदु देवी, दुर्गेश्वरी ,ललिता देवी ,पार्वती, सावित्री आदि समूह की सैकड़ों महिलाएं, भाजपा नेता आदि मौजूद रहे है।