देहरादून(नगर संवाददता)। सक्षम 2०23 एक महीने की अवधि का पीसीआरए का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है। यह नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए ईंधन संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ भारत को कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर यहां सक्षम-2०23 का उद्घाटन आईआईपी देहरादून में किया गया। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप् में मौजूद रहें। इस अवसर पर उन्होंने अपने भाषण में ऊर्जा संरक्षण के लिए नए उपायों और पहलों को अपनाने पर जोर दिया एवं उन्होंने कहा कि Óचूंकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोत भविष्य में समाप्त हो जाएंगे इसलिए यह आवश्यक है कि हमें पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने देश की प्रगति के लिए दुर्लभ संसाधनों को लंबे समय तक चलाने के लिए हमारी गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया । इस अवसर पर आईआईपी के निदेशक अंजन राय ने भी वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ. सुनील पाठक ने अपने भाषण में देश में की जा रही कई नई पहलों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों द्वारा वॉकथॉन भी किया गया। इस अवसर पर प्रभात कुमार वर्मा, डीआरएसएच देहरादून इंडियन ऑयल और एसएलसी उत्तराखंड ने सक्षम-2०23 के एजेंडे और उत्तराखंड में की जाने वाली गतिविधियों को साझा किया। इस अवसर पर निशांत कुमार टीएम बीपीसीएल ने हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत युक्तियों को भी साझा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में दीपक कौशिक डीजीएम देहरादून रिटेल एचपीसीएल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।