दुपहिया चालक देवभूमि में नियमों की उढ़ा रहे हैं धज्जियां

0
122

ऋषिकेश(संवाददाता)। शहर में यातायात नियमों को लेकर लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे। लोग आए दिन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन के मामले सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन सवारों के सामने आ रहे हैं। यह लोग खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे।दिलचस्प बात ये भी है कि स्थानीय युवाओं के साथ रेंटल बाईक लेकर नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले पर्यटकों में भी पुलिस का कोई खौफ देखने को नही मिल रहा है। शहर में कई बाइक चालक बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आते हैं तो कई अपनी बाजू या बाइक पर हेलमेट टांग कर वाहन दौड़ाते नजर आते हैं। इसके अलावा शहर में ट्रिपल राइडिंग भी बदस्तूर जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले लोग बिना साइलेंसर के पटाखे बजाते हुए नजर आते हैं। यह लोग अमूमन शहर के अंदरूनी बाजारों में घूमते रहते हैं। उधर, ट्रैफिक पुलिस सूत्रों की मानें तो ज्यादातर लड़कियां बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन दौड़ा रही हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस रोजाना चालान भी कर रही और गाडिय़ों को भी जब्त किया जा रहा है लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे।गंभीर बात ये भी है कि रेंटल पर बाईक लेकर मोजमस्ती करने तीर्थ नगरी आये युवा बेखौफ होकर पुलिसकर्मियों की आखों के सामने ही यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।इसे देख कह सकते हैं कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन केवल सामान्य वाहन चालक ही नहीं करते बल्कि जिन पर नियमों का पालन करवाने की जिम्मेवारी है, वे भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

LEAVE A REPLY