आरक्षण की चोरी धर्मान्तरित लोगों के लिए नहीं होने देंगे

0
146

देहरादून(संवाददाता)। विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता के तत्वाधान में गणतंत्र के महानायक, भारतीय संविधान के निर्माता, गरीबों के मसीहा, बोधिसत्व एवं समाज सुधारक भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती का आयोजन देहरादून मे किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता,- आलोक केंद्रीय कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनका संविधान ही आज का शास्त्र व समिति है, और हम आरक्षण की चोरी धर्मान्तरित लोगों के लिए नहीं होने देंगे, राम चरित्र मानस का अपमान किसी खलनायक की टिप्पणी को आधार बनाना, भीम आर्मी का एजेंडा है रामजी ने तो जाति मे छोटे बड़े का निषेध किया है। केवटराज और शबरी का उदाहरण है।
केंद्रीय कार्याध्यक्ष ने कहा की सामाजिक भेदभाव छोड़कर -शैक्षणिक कौशल स्वास्थ्य व्यापार उद्योग में भी अनुसूचित समाज को कारोबार देना होगा परिवार प्रबोधन द्वारा लव जिहाद धर्मांतरण को रोकना घर वापसी तेज करना होगा। केंद्रीय कार्याध्यक्ष श्री आलोक सिन्हा ने उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा की धामी सरकार ने प्रदेश मे समान नागरिक संहिता को लागू करके उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बनाने का सपना जो देखा है निश्चित ही वो पूरा होगा सिन्हा ने कहा की उत्तराखंड विश्व का आध्यात्मिक गुरु है।

LEAVE A REPLY