उत्तरकाशी(संवाददाता)। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और इसी के चलते यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो इसको लेकर विशेष नजर रखी जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बडा खाका तैयार किया गया है इसके साथ ही यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा के दौरान कहीं पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए बडी रणनीति तैयार की गई है और हर समय किसी भी आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ को भी अलर्ट मोड में रखने का खाका तैयार किया गया है। सरकार का विजन है कि चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया जाये और यात्रा पर आने वाले किसी भी यात्री को यात्रा मार्ग पर कोई परेशानी न आये और उन्हें दर्शन करने में कोई दिक्कत महसूस न हो इसके लिए भी डीएम व पुलिस कप्तान ने बडी रणनीति तैयार की है। वहीं यमनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी अफसरों के साथ यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ कहा कि यात्रा की आड में अवैध नशीने पदार्थों व मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होनी चाहिए जिस पर अफसरों ने इसके लिए एक स्पेशल पुलिस टीम गठित करने की बात कही है।
डीएम अभिषेक रुहेला ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश दिये और पालीगाड़ मे निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के कार्यों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया। वहीं डीएम और पुलिस कप्तान ने यात्रा रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर एसपी अर्पण यदुवंशी ने ऐसे स्थानों दोनों ओर पुलिस बल नियुक्त करने के दिये निर्देश। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेंजर जोन डाबरकोट का स्थलीय निरीक्षकण कर वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल व एसडीआरएफ नियुक्त करने के निर्देश दिये।
इस दौरान डीएम-एसपी द्वारा यात्रा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं रेता/बजरी/ईंट को हटाने के निर्देश दिये गये संकरे मार्ग पर वन वे सिस्टम से वाहनों को भेजने हेतु क्षेत्राधिकारी बड़कोट को निर्देश दिये। यात्रा रुट पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि पर कर्मचारियों की रहने-खाने की प्रोपर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को यथाआवश्यक निर्देश दिये गये। संवेदनशील स्थानों/रूट पर साइन बोर्ड लगाने के दिये निर्देश। स्यानाचट्टी से आगे संकरे मार्ग पर वन-वे सिस्टम से यातायात चालने के निर्देश दिये।