चार मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन?

0
161

विकासनगर(त्यूणी(सतपाल धानिया)। त्यूणी में एक मकान में लगी भीषण आग से चार मासूम बच्चे अकाल ही काल गये। जिसमें जहां आग पर काबू पाते हुए तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जहां नयाब तहसीलदार त्यूणी को सस्पेंड करते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। द्यशद्म4 [द्मरूह्य द्दद्मह्य द्भद्दह्य द्दस्ड्ड द्घस्र 1द्मद्घ[द्मद्भस्रद्मद्भ श्चद्मद्भ द्गद्मद्य2द्गद्मह्यड्ड स्रद्ध द्गद्मस्ह्म् स्रद्म द्घह्लश्वद्गह्यठ्ठद्मद्भ स्रद्मस्ह्व द्दस्\
दरअसल आपको बता दें कि बीते ब्रहस्पतिवार त्यूणी थाना क्षेत्र के त्यूणी पुल के पास शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त…… के रिहाईशी मकान में देर शाम अचानक आग लग जाने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे को झूलसी हुई अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब चार घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तो वहीं एसडीआरएफ टीम ने मौके से आग से झूलस चुके तीन बच्चों के शव बरामद किए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही जिलाधिकारी सोनिका सिंह, एस एस पी दलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें जनता के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।
लापरवाही बरतने पर गिरी गाज
जनपद के त्यूनी में आग लगने से चार मासूमों के जिंदा जलने के बाद आज सुबह जिलाधिकारी घटना स्थल के निरीक्षण को पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। उधर, डीएम देहरादून के कहने पर उत्तरकाशी के डीएम ने एक अग्निशमन वाहन मोरी से भेजा। एक वाहन हिमाचल प्रदेश के जुबल से भी बुला लिया गया, लेकिन, तब तक मकान राख हो चुका था। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय त्यूनी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और दवाईयों व स्टॉक की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हुई इस ह्दय विदारत घटना को लेकर तहसील प्रशासन और फायर ब्रिगेड कर्मियों की लापरवाही देखने को मिली। आरोप है कि फायर ब्रिगेड में पानी की कमी के चलते आग बुझाने में देरी हुई, जिसके चलते पास के क्षेत्र से दूसरी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। आरोप यह भी है कि फायर ब्रिगेड कर्मी इस दौरान नशे की हालत में भी थे। वहीं घटना को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से लापरवाही भी देखने को मिली जिसके मौके पर पहुंची जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने तत्काल लापरवाही बरतने के आरोप में नायब तहसीलदार को सस्पेंड करते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
सीएम धामी ने जताया दुख, दो-दो लाख रुपए मुआवजा की घोषणा
त्यूणी में हुए हादसे को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने पीडि़त परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिए जाने की बात करते हुए दो-दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, दिया धरना
चकराता विधानसभा के त्यूणी क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना में पीडि़त परिवार से क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने घटना पर संवेदना जताने हुए घाटना स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से घटना बारे में जानकारी हासिल की। जहां स्थानीय लोगों ने विभागों की लापरवाही को बताया जिसको वह धरने पर बैठ गए। वहीं उन्होंने तत्काल पीडि़त परिवारों को राहत देने की मांग राज्य सरकार से की।

LEAVE A REPLY