हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा व दुपहिया वाहन रैली

0
156

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी में अनेक संगठनों ने हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रायें निकाली गई जिसका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हनुमान की भव्य प्रतिमा व झांकियों के साथ शोभायात्रा एवं दुपहिया वाहन रैली बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा व दुपहिया वाहन रैली से जगह जगह जाम लगा रहा और लोगों को परेशानियों का सामन करना पड़ा। इस अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में बजरंग दल द्वारा निकाले जाने वाली भव्य दुपहिया वाहन रैली हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर सहारनपुर चौक, आढत बाजार, प्रिंस चौक, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर पलटन बाजार, हनुमान चौक, रामलीला बाजार, झंडा बाजार, कांवली रोड होते हुए वापस हिंदू नेशनल इंटर कालेज में पहुंचकर पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर संगठन के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि बजरंग दल की यह विशाल दुपहिया में इस बार हजारों की संख्या में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विश्व हिन्दू परिषद्  बजरंग दल का विस्तार पूरे देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि और धर्म यात्रा का संदेश समाजिक समरसता, सेवा, सुरक्षा संस्कार, का एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करते है। इस अवसर पर दुपहिया वाहन रैली में अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY