खाई में गिरी बस, दो की मौत, कई घायल

0
127

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई हैं, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खाई से निकाल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 42 से ज्यादा लोग सवार बताए रहे हैं। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवान और पुलिस सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 1०० मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हादसे में घायल 22 लोगों को मसूरी में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सात मैक्स में भर्ती हैं। इनमे से दो की मौत बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY