केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं: लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल

0
131

विकासनगर(सतपाल धानिया)। पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशनुसार ‘जय भारत सत्याग्रहÓ कार्यक्रम के तहत सेलाकुई में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।
आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार हो या राज्य की दोनों ने अपने जुमलो के जाल में फसा कर जनता को ठगने का काम किया है, चाहे वो 15 लाख देने का वायदा हो या महंगाई कम, रोजगार आदि । अच्छे दिन का वादा करके गैस सिलेंडर के दाम को हजार पार कर दिया, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से प्रभाव के कारण महंगाई आसमान छू रही है। जिससे अन्य कामकाज भी प्रभावित हुए हैं। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने गरीब मजदूर से लेकर मध्यम वर्ग को सकते में डाल दिया है। बढ़ती महंगाई से मध्यम वर्ग परेशान है। मध्यम वर्ग के लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बाजार में कोई भी दाल सौ रुपये किलो से कम नहीं है। जबकि खाने का तेल 185 से 2०० रुपए लीटर बिक रहा है।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहां कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करना बीजेपी का षड्यंत्र है। सत्ता में बैठ केन्द्र की बीजेपी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी देशभर में सत्य की तथा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी देश की जनता के मुद्दे केन्द्र सरकार के सामने उठा रहे थे। देश के लोगों की आवाज बनकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इससे केन्द्र की बीजेपी सरकार बौखला गई।
बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी पर तो लगाम लगा नहीं सकी। आम जनता के लिए उठाए गए मुद्दों पर बात करने की बजाए भाजपा की केन्द्र सरकार लगातार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने में जुटी है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। राहुल गांधी ने संसद में अडानी की कम्पनियों में 2० हजार करोड़ रुपए के घोटाले तथा अडानी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते पर प्रश्न पूछे तो अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम भाजपा की केन्द्र सरकार ने किया है।

LEAVE A REPLY